बेमेतरा। विश्व हिंदू परिषद द्वारा बेमेतरा जिले के विभिन्न स्थानों में प्रदेश सरकार के वन मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन किया। कवर्धा जिले में भगवा ध्वज फहराने के कारण कुछ माह पूर्व हुए दोनों सम्प्रदाय के विवाद के चलते जिले में 144 धारा भी लगाया गया था।सैकड़ो लोगो के ऊपर रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार भी किया गया था।
विहिप के नेताओं ने बताया कि प्रदेश सरकार के मंत्री के संरक्षण में पुलिस ने निर्दोष हिन्दू परिवार के लोगों के ऊपर एकतरफा कार्यवाही किया गया है आज भी जेल में हिन्दू संघटन के कार्यकर्ता बंद है। जिसकी रिहाई को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने प्रदेश सरकार से माँग की है नही तो हिन्दू समाज उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा।इस दौरान राजेंद्र शर्मा ओमप्रकाश जोशी राहुल टिकरिहा होरीलाल सिन्हा लालाराम साहू उपस्थित थे।






