घरों तक पानी पहुंचाने फिर जुटे अधिकारी, प्रेशर बढ़ाने अब इंड कैप खोलकर की जाएगी सफाई

शेयर करें

रिसाली / अमृत मिशन के तहत घरों तक पानी प्रेशर से पहुंचाने भिलाई व रिसाली नगर पालिक निगम के आयुक्त संयुक्त भ्रमण किया। आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे व आशीष देवांगन ने इंड कैप को खोलकर पाइप सफाई के निर्देश दिए है। आयुक्त द्वय ने अमृत मिशन के तहत डुंडेरा व जोरातराई में बिछाए पाइप लाइन के लिकेज को भी जल्द ठीक करने कहा है।
उल्लेखनीय है कि स्टेशन मरोदा के दुर्गा मंदिर व बजरंग पारा के 1500 से अधिक घरों में लो प्रेशर की वजह से पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है। पूर्व भी इस शिकायत को दूर करने बुस्टर लाइन बिछाने निर्देश दिए थे। इसके बाद भी प्रेशर नहीं बढ़ने पर आयुक्त द्वय ने समस्याओं को ठीक करने वार्ड 17 व वार्ड 18 पहुंचे। इस दौरान समस्याओं को दूर करने इंड कैप को खोलकर सफाई करने निर्देश दिए। अमृत मिशन के तहत कार्य करने वाली एजेंसी के अधिकारी व भिलाई नगर के कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा, रिसाली निगम के सहायक अभियंता राजकुमार जैन, उपअभियंता डिगेश्वरी चंद्राकर व गोपाल सिन्हा आदि उपस्थित थे।

Advertisements
KWBD

अतिरिक्त पानी देगा भिलाई
बुस्टर लाइन लिकेज और इंड कैप खोलकर सफाई करने रिसाली निगम क्षेत्र को अतिरिक्त पानी की व्यवस्था करनी होगी। इस पर भिलाई निगम के कार्यपालन अभियंता ने शीघ्र पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

चेतावनी के बाद भी सुधार नहीं
पाइप लाइन घरों तक पहुंचाने अमृत मिशन के अधिकारी लापरवाही बरते है। इसे सुधारने तत्कालीन आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने फटकार लगाते घरों में मीटर व टोटी लगाने निर्देश दिए थे। इसके बाद भी कार्य नहीं होने पर निगम आयुक्त द्वय ने तत्काल बजरंग पारा में सड़क पर छोड़े हुए पेयजल पाइप लाइन को घरों तक पहुंचाने निर्देश दिए।

लोक निर्माण विभाग को पत्र
सड़क निर्माण में लापरवाही पूर्वक कार्य करने की वजह से मुख्य पाइप लाइन व बुस्टर लाइन कई जगह से क्षतिग्रस्त हुआ है। इसे मरम्मत कराने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की है। 20 से अधिक बार पत्र लिखे जाने और जवाब नहीं देने पर निगम अधिकारियों ने कड़ा पत्र लिखने को निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि निगम को विभाग से 4 लाख 65 हजार लेना है।

  • Related Posts

    शिवमहापुराण कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा श्रद्धालुओं को साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // बोलबम सेवा समिति खुरसीपार, भिलाई द्वारा 17.08.2026 से 23.08.2026 तक जयंती स्टेडियम, भिलाई नगर में प्रख्यात कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा, सीहोर वाले की शिवमहापुराण कथा का आयोजन…

    और पढ़ें
    80 मीटर तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, जुनवानी से अग्रसेन चौक तक गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष
    • August 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *