निगम और पुलिस समन्वय से दीपावली त्योहार के समय इंद्रिरा मार्केट बाजार क्षेत्र में आम नागरिको को असुविधा नही हुई

शेयर करें

दुर्ग / नगर पालिक निगम शहर के ह्दय स्थल इंदिरा मार्केट बाजार क्षेत्र में दीपावली त्यौहार के अवसर पर नगर पालिक निगम,जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन के समन्वय से दीपावली में इंद्रिरा मार्केट क्षेत्र में असुविधा नही हुई साथ ही बेहतर व्यापक इंतजाम होने के कारण किसी भी प्रकार की परेशानी आम नागरिकों को नहीं हुई। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे के आदेशनुसार आयुक्त हरेश मंडावी,एसडीएम विनय पोयाम और सीएसपी जितेंद्र कुमार यादव ने इंदिरा मार्केट में उपस्थित रहकर दिन भर बाजार क्षेत्र में व्यवस्था बनाते रहे।

इसके पूर्व में थोक बाजार एवं चिल्हर व्यापारी के प्रतिनिधियों की बैठक आहूत कर उनके विचार से अवगत होकर उन्हें होने वाली परेशानी एवं आम जनता की परेशानी की जानकारी प्रशासन द्वारा ली गई। परेशानी से निजात पाने के लिए अस्थाई पार्किंग बनाया गया टी.बी. अस्पताल की रिक्त भूमि, महात्मा गांधी स्कूल परिसर, शनिचरी बाजार रिक्त भूमि एवं पुलिस ग्राउंड की रिक्त भूमि को स्थाई पार्किंग बनाया जाकर वाहनों को रखा गया।

जिससे सब्जी व्यापारी, किराना व्यापारी, कपड़ा व्यापारी, मिट्टी के दिया एवं सामान, अनाज व्यापारी एवं मिठाई दुकानदारों को व्यापार करने में कोई परेशानी नहीं हुई। इसके अतिरिक्त आम नागरिक भी आराम से खरीददारी करते नजर आए। किसी भी प्रकार से जाम की स्थिति निर्मित नहीं हुई।इससे आम नागरिको के द्वारा खरीददारी करने पर उन्हें किसी भी प्रकार की परेशनियों को सामना नही करना पड़ा,नागरिको ने जिला प्रशासन,निगम प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

     दुर्ग संभाग में खरीफ 2026 हेतु खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता
    • June 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग //खरीफ वर्ष 2026 के लिए दुर्ग संभाग में किसानों को समय पर एवं पर्याप्त मात्रा में रासायनिक उर्वरक एवं बीज उपलब्ध कराने हेतु कृषि विभाग द्वारा प्रभावी प्रबंधन…

    और पढ़ें
    पं. रविशंकर शुक्ल स्टेडियम परिसर का होगा कायाकल्प, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जिला क्रीड़ांगन समिति ने दी सहमति
    • June 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित करने के उद्देश्य से जिला क्रीड़ांगन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभाकक्ष में स्कूल…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *