वेटलिफ्टिंग एवं पावर लिफ्टिंग स्कूल प्रतियोगिता में खिलाड़ियो ने जीता स्वर्ण एवं रजत पदक

शेयर करें

दुर्ग / 21वीं राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक पंडित जे.एन. पांण्डेय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर में आयोजित हुआ। जिसमें वेटलिफ्टिंग अंडर 17 और 19 के अंतर्गत बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। वेटलिफ्टिंग अंडर 17 में 89 किग्रा वर्ग में वीरसिंग ने 192 किग्रा वजन उठाकर प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक), ओम वैष्णव 55 किग्रा वर्ग में कुल 117 किग्रा उठाकर द्वितीय स्थान (रजत पदक) एवं कृश ने अपने वर्ग में 100 किग्रा वजन उठाकर दूसरे स्थान (रजत पदक) एवं वेटलिफ्टिंग अंडर-19 में प्रकाश कुमार बिंद ने 55 किग्रा वर्ग में कुल 91 किग्रा वजन उठाकर अपने वर्ग में द्वितीय स्थान (रजत पदक) प्राप्त किया।

पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में एकमात्र ऋषभ यादव ने 66 किग्रा वर्ग में कुल 335 किग्रा वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
खिलाड़ियों की जीत पर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने खेल के क्षेत्र में उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कोच जितेंद्र चौहान, दुर्गेश वैष्णव, प्रकाश राजपूत एवं अन्य ने भी खिलाड़ियो को हार्दिक बधाई दी।

  • Related Posts

     दुर्ग संभाग में खरीफ 2026 हेतु खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता
    • June 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग //खरीफ वर्ष 2026 के लिए दुर्ग संभाग में किसानों को समय पर एवं पर्याप्त मात्रा में रासायनिक उर्वरक एवं बीज उपलब्ध कराने हेतु कृषि विभाग द्वारा प्रभावी प्रबंधन…

    और पढ़ें
    पं. रविशंकर शुक्ल स्टेडियम परिसर का होगा कायाकल्प, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जिला क्रीड़ांगन समिति ने दी सहमति
    • June 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित करने के उद्देश्य से जिला क्रीड़ांगन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभाकक्ष में स्कूल…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *