फिट रहना चाहते हैं तो खाली पेट इन चीज़ों को भीगोकर खाएं

शेयर करें

अच्छी सेहत सबसे बड़ा ख़ज़ाना है। कोरोनाकाल ने लोगों को सेहत को लेकर सतर्क रहना सिखा दिया है। लोग सेहतमंद रहने के लिए इम्यूनिटी बूस्ट करने पर ज़ोर दे रहे हैं, साथ ही ऐसी चीज़ों का सेवन कर रहे हैं जिनसे बीमारी का सामना किया जा सके। अच्छी सेहत दवाईयों से नहीं बल्कि बेस्ट डाइट से मिलती है। कुछ ऐसी देसी चीज़ें हैं जो हमारी ओवर ऑल सेहत के लिए बेहद जरूरी है। आइए कुछ ऐसे फूड्स के बारे में जानते हैं जिनका सेवन अगर भीगोकर किया जाए तो सेहत को दोगुना फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं ऐसे कुछ फूड्स के बारे में जिन्हें भीगोकर इस्तेमाल करेंगे तो सेहत अच्छी रहेगी, साथ ही इम्यूनिटी भी स्ट्रॉन्ग होगी।

मेथी दाने का करें सेवन:

मेथी दाना ऐसा गर्म मसाला है जिसका इस्तेमाल खाने में तड़का देने के लिए किया जाता है। मेथी दाना को अगर खाली पेट खाया जाए तो सेहत को बेहद फायदा होता है। फाइबर और फॉस्फोरस से भरपूर मेथी दाना हमारे पाचनतंत्र को दुरुस्त रखता है। शुगर के मरीज़ों के लिए खाली पेट भीगी हुई मेथी का सेवन बेहद असरदार है। यह दांतों और हड्डियों को मजबूत करती है।

भीगे बादाम सेहत के लिए हैं जरूरी:

बादाम में उच्च स्तर का फाइबर होता है जो पाचन को ठीक रखता है। भीगा हुआ बादाम सुबह-सुबह खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है और एसिडिटी से भी निजात मिलती है। भीगे हुए बादाम याद्दाश्त को तेज रखते हैं। बादाम प्रोटीन का बहुत अच्छा स्त्रोत है और रोजाना इसका सेवन करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

अलसी के बीज का करें सेवन:

अलसी के बीजों में प्रोटीन, आयरन और ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। अलसी के बीजों को भिगोकर खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और दिल की हेल्थ भी दुरुस्त रहती है। अलसी के बीज शरीर में प्रोटीन की आपूर्ति के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं। भीगे हुए अलसी के बीज खाने से सेहत दुरुस्त रहती है।

मुनक्का भीगोकर खाएं:

भीगे हुए मुनक्के खाने से एनीमिया, किडनी स्टोन, स्किन प्रॉब्लम्स और पेट की दिक्कतों से भी राहत मिलती है। मुनक्का खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। मुनक्का में मौजूद पोटैशियम से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से निजात मिलती है। इसमें नेचुरल शुगर होती है जो सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाती।

अंकुरित मूंग दाल सेहत के लिए उपयोगी:

प्रोटीन का बेस्ट स्रोत है अंकुरित मूंग की दाल जिसका सेवन आमतौर नाश्ते में किया जाता है। मूंग दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और विटामिन बी मौजूद होता है। इसे खाने से पाचन सही होता है और कब्ज व गैस की समस्या से भी राहत मिलती है।

  • Related Posts

    स्टॉफ नर्स एवं कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर पदों के लिए प्रतीक्षा सूची से अभ्यर्थियों का चयन
    • September 25, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जिला दुर्ग अंतर्गत संविदा भर्ती के लिए  विभिन्न 47 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। मुख्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त…

    और पढ़ें
    मलेरिया पर निर्णायक प्रहार जारी, एक भी मृत्यु न हो यही हमारा लक्ष्य : स्वास्थ्य मंत्री
    • July 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि प्रदेश सरकार दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य…

    और पढ़ें

    Leave a Reply