बीटेक और एमबीए पास युवाओं के लिए निकली बंपर भर्ती

शेयर करें

अगर आपके पास बीटेक या एमबीए की डिग्री है तो आपके लिए बेहतर मौका है। आईटीआई लिमिटेड ( ITI Limited) ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत, चीफ मैनेजर, Dy मैनेजर, मैनेजर/ चीफ मैनेजर, चीफ फाइनेंस मैनेजर/ फाइनेंस मैनेजर/ असिस्टेंट फाइनेंस मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है। कुल 41 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे कर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को @itiltd.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने की लास्ट डेट 25 नवंबर, 2021 है। आखिरी तारीख बीतने के बाद कोई फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ITI Limited Recruitment 2021:इन तिथियों का रखें ध्यान

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 25 नवंबर 2021

आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि: 29 नवंबर 2021

एजुकेशन क्वालिफिकेशन

चीफ मैनेजर/ मैनेजर (Grade VI/V) के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल में 60 फीसदी अंक के साथ बीटेक डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें, कि इस पोस्ट पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के अंक 60 फीसदी होने चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 58 फीसदी अंक होना चाहिए।

चीफ मैनेजर- डाटा सेंटर एंड सेल्स मार्केटिंग ग्रेड-VI के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थियों को एमबीए मार्केटिंग होना चाहिए।

Dy. मैनेजर के पद पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में 60 फीसदी अंक होना चाहिए। इसके अलावा एससी, एसटी, पीडब्लूडी में 58 फीसदी अंक होने चाहिए। वहीं इस परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का केंद्र बनेगा सिरकट्टी धाम : मुख्यमंत्री श्री साय
    • January 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के सिरकट्टी धाम आश्रम स्थित श्रीरामजानकी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ का निर्यात दो साल में हुआ दोगुना: उद्योग मंत्री कवासी लखमा
    • March 26, 2022

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक संसाधन, वनोपज और खनिज प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। जिसके प्रसंस्करण उद्योग…

    और पढ़ें

    Leave a Reply