दिवाली पर इस साल बॉलीवुड में नहीं होगी कोई बड़ी पार्टी

शेयर करें

धनतेरस से दिवाली का त्योहार शुरू हो गया है। दिवाली पर बॉलीवुड में होने वाली पार्टी काफी सुर्खियों में रहती हैं। हर साल मशहूर हस्तियां अपने-अपने घरों पर दिवाली पार्टी ऑर्गेनाइज करते हैं। हालांकि पिछले दो साल में कोविड-19 के कारण पार्टियों की चमक फीकी कर दी है। एक्टर अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर हर दीपावली पार्टी का आयोजन करते हैं। फिर बच्चन परिवार के साथ-साथ निर्माता एकता कपूर, अभिनेता शाहरुख खान और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी हैं। ये पार्टी सीन के जाने-माने नाम हैं।

बड़ी पार्टी होने की कम संभावना

हालांकि इस साल मुंबई में किसी भी पार्टी के आयोजन को लेकर उत्साह कम दिख रहा है। हाल ही में सिनेमा हॉल खुले हैं। ऐसे में मूवीज को दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा, इस बारे में स्टार्स टेंशन में है। इसके अलावा आर्यन खान और अनन्या पांडे मामले ने फिल्म इंडस्ट्री को एक बार फिर जांच के दायरे में ला दिया है। बॉलीवुड पार्टी सर्किट से परिचित लोगों का कहना है कि इस साल बड़ी पार्टी होने की बहुत कम संभावना है।

एकता कपूर और शिल्पा कर रहीं प्लानिंग

एकता कपूर हर साल एक छत के नीचे टीवी और सिनेमा की मशहूर हस्तियों को एक साथ लाती हैं। वह हर दिवाली घर पर एक छोटी निजी कार्यक्रम आयोजित करती है। इस साल भी पार्टी कर सकती हैं। हालांकि उनकी तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी दीपावली पार्टी होस्ट करने का सोच रहे हैं। वहीं शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा द्वारा पोर्न रैकेट में फंसने के बाद घरेलू समस्या से जूझ रही हैं। शिल्पा ने तय नहीं किया है कि वह पार्टी करेंगी या नहीं।

सलमान की बहन देगी पार्टी

करण जौहर, शाहरुख खान के बहुत अच्छे दोस्त है। आर्यन के ड्रग्स केस में फंसने पर काफी चिंतित हैं। लगातार शाहरुख ओर उनकी फैमिली को सपोर्ट कर रहे हैं। सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता अपने परिवार और दोस्तों के लिए बांद्रा में एक छोटी पार्टी का आयोजन का प्लान बना रही हैं। बता दें सभी की निगाहें 5 नवंबर को रिलीज हो रही सूर्यवंशी पर है। अगर फिल्म बॉक्स-ऑफिस की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती है, तो जश्न मनाने का कोई कारण नहीं होगा।

  • Related Posts

    राजधानी रायपुर में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार होगी फिल्म सिटी
    • October 29, 2025

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की नवनियुक्त अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) सुश्री मोना सेन ने छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड कार्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर पर्यटन बोर्ड…

    और पढ़ें
    लोक कलाकार आरू साहू और राजेश अवस्थी की शानदार प्रस्तुति, वालीवुड पार्श्व गायिका नीति मोहन के गायन का जमकर लुत्फ लिया दर्शकों ने
    • November 5, 2024

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्योत्सव के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ी गीतों की शानदार प्रस्तुति लोक कलाकारों ने दी। सुश्री आरु साहू और राजेश अवस्थी ने ददरिया गीतों के साथ उपस्थित दर्शकों का…

    और पढ़ें

    Leave a Reply