शाह रुख खान के जन्मदिन पर मलाइका का लंबा नोट

शेयर करें

शाहरुख खान आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड सितार और उनके फैंस, फ्रेंड्स, फैमिली मेंबर्स भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं। शाहरुख के जन्मदिन पर एक्ट्रेस मलाइका आरोड़ा ने भी पोस्ट शेयर किया है और खुद को उस पोस्ट में एक्टर की “फैन गर्ल” कहा है। इसके अलावा मलाइका ने शाहरुख के साथ अपनी कुछ थ्रोबैक तस्वीरों को भी शेयर की है।

शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक लंबा नोट लिखा है, जिसमें उन्हों ने शाहरुख की मेहनत और लग्न को सराहा है। मलाइका लिखती हैं- 23 साल पहले एक फैन गर्ल थी और आज भी उनमें से एक हूं। आपको इतने सालों में देखना और आप अपने आपको जिस तरह से प्रजेंट करते हैं, यह न केवल एक खुशी है, बल्कि प्रेरणादायक भी है। आप अपने आस-पास के लोगों के लिए हर दिन और हर साल को बेहतर बनाने के लिए जिस तरह अथक प्रयास करते हैं, उसकी कल्पना कर पाना असंभव नहीं है। इस साल और हर दिन में यह आज यह स्पेशल दिन सबसे खास और स्वीट है। यह हमेशा इसी तरह बना रहेगा क्योंकि आप इसके लायक हैं। जन्मदिन मुबारक हो।

मलाइका ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर किया है, उसकी पहली फोटो फिल्म दिल से का गाना छैंया-छैंया की तस्वीर हैं। दूसरी फोटो फिल्म काल का फेमस गाना ‘काल काल में हम तुम करे धमाल’ की है। फोटो में दोनों ही स्टार कमाल के लग रहे हैं। मलाइका के पोस्ट पर उनके फैंस भी उनकी तस्वीरों को लाइक करते हुए शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

  • Related Posts

    राजधानी रायपुर में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार होगी फिल्म सिटी
    • October 29, 2025

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की नवनियुक्त अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) सुश्री मोना सेन ने छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड कार्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर पर्यटन बोर्ड…

    और पढ़ें
    लोक कलाकार आरू साहू और राजेश अवस्थी की शानदार प्रस्तुति, वालीवुड पार्श्व गायिका नीति मोहन के गायन का जमकर लुत्फ लिया दर्शकों ने
    • November 5, 2024

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्योत्सव के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ी गीतों की शानदार प्रस्तुति लोक कलाकारों ने दी। सुश्री आरु साहू और राजेश अवस्थी ने ददरिया गीतों के साथ उपस्थित दर्शकों का…

    और पढ़ें

    Leave a Reply