कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय के मेडिकल स्टाफ का बढ़ाया मनोबल

शेयर करें

दुर्ग / आज कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जिला चिकित्सालय के मेडिकल स्टाफ से इंटरेक्शन भी किया। उन्होंने कहा जिस प्रकार जिले के समस्त डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ द्वारा कोरोना काल में निरंतर कर्मठ कार्य किया गया वह अपने आप में सराहनीय है। चिकित्सा एक ऐसा विभाग है, जो कि समाज सेवा से जुड़ा हुआ है और यही कारण है कि अपने कर्तव्य का निर्वाह करने के लिए चिकित्सकों को समय सीमा को ताक पर रखना पड़ता है और उनके इसी अथक प्रयास के लिए कलेक्टर ने सभी की खुले दिल से सराहना की। आगे उन्होंने दीपावली पर्व की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूर्व में अस्पताल द्वारा एक सामूहिक प्रार्थना सभा का आयोजन ‘‘इतनी शक्ति हमें देना दाता….’’ गीत के माध्यम से किया जाता था। जोकि मेडिकल स्टाफ को एकजुटता और साहस का संदेश देता था परंतु कोरोना काल में  कोविड-19 के गाइड लाइन के अंतर्गत इसे विराम दिया गया, क्योंकि वर्तमान में हमने संक्रमण पर काबू पाकर एक बेहतर स्थिति बना ली है इसलिए इसकी  बहाली पुनः की जा रही है। इससे पुनः स्टाफ में एकता का भाव आएगा और मनोबल भी बढ़ेगा। जिससे कि पूरा मेडिकल स्टाफ एक सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगा। इसके साथ-साथ उन्होंने सभी से अपील की कि दीपावली के पर्व को सादगी के साथ मनाया जाए। जिलेवासी फटाकों का प्रयोग न करे और दीप के माध्यम से अपने घर में उजाला लाएं। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. पी.बालकिशोर, आरएमओ डॉ. अखिलेश यादव, जीवन दीप समिति के सदस्य दिलीप ठाकुर, दुष्यंत देवांगन, अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

     दुर्ग संभाग में खरीफ 2026 हेतु खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता
    • June 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग //खरीफ वर्ष 2026 के लिए दुर्ग संभाग में किसानों को समय पर एवं पर्याप्त मात्रा में रासायनिक उर्वरक एवं बीज उपलब्ध कराने हेतु कृषि विभाग द्वारा प्रभावी प्रबंधन…

    और पढ़ें
    पं. रविशंकर शुक्ल स्टेडियम परिसर का होगा कायाकल्प, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जिला क्रीड़ांगन समिति ने दी सहमति
    • June 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित करने के उद्देश्य से जिला क्रीड़ांगन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभाकक्ष में स्कूल…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *