रायपुर में पंचायत कर्मचारी ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर की खुदकुशी

शेयर करें

रायपुर | में दिलदहलाने वाली घटना सामने आई है। एक पिता ने अपनी दो मासूम बेटियों को मौत के घाट उतारने के बाद पत्‍नी की हत्‍या की और अंत में खुद ही चौथी मंजिल से कूद कर आत्‍महत्‍या कर ली। नया रायपुर में पंचायत विभाग के कर्मचारी ने अपनी पत्नी और 2 बच्चों की हत्या कर सरकारी आवास के चौथे माले से कूदकर की खुदकुशी कर ली।

जानकारी के अनुसार झंकार भास्कर ने अपनी पत्नी सुप्रीता भास्कर 7 साल की बेटी परी भास्कर और 3 साल के बेटे अंशी भास्कर की रात 2 बजे हथौड़ी से वारकर हत्या की, इसके बाद सरकारी आवास की चौथे माले से कूदकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को 4 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें 2 पन्ने अपने भाई और सरकारी कर्मचारी संतोष कंवर को लेकर लिखा है। राखी थाना पुलिस समेत पुलिस के आलाधिकारी समेत एफएसएल की टीमें मौके पर जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक के भाई का किसी बात को लेकर पड़ोसी से विवाद हुआ था। इस घटना के बाद पुलिस मृतक और उसके भाई को पूछताछ के लिए बुलाती थी। इस पर मृतक की पत्‍नी आए दिन ताने मारती थी। घटना की रात भी इस बात को लेकर विवाद हुआ था।

वहीं मृतक झंकार भास्कर ने सो रही दो बच्चियों को हथौड़ी से सिर के पीछे वार किया, जिससे एक घटना स्‍थल पर मौत हो गई। वहीं पत्‍नी को उसने सिर के पीछे और सामने से वार किया, जिससे वह लहुलुहान होकर गिर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को पता चला कि एक बच्‍ची और पत्‍नी की सांसे चल रही हैं, जिसके बाद पुलिस ने शीघ्र ही डा. भीमराव आंबेडकर अस्‍पताल पहुंचाया गया। जहां बच्‍ची को डाक्‍टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं सुप्रीता भास्‍कर को आइसीयू में भर्ती किया, जिसकी उपचार के दौरान सांसें थम गई।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
    • November 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पमशाला में ईब नदी के तट पर स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर (कंवर धाम) में आयोजित…

    और पढ़ें
    अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
    • November 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) द्वारा आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (नई दिल्ली पर्व 2026) में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की झलक दिख रही…

    और पढ़ें

    Leave a Reply