बिहान बाजार में सात लाख पचहत्तर हजार रुपए की बिक्री

शेयर करें

दुर्ग / बिहान बाजार में बीते तीन दिनों में सात लाख 75 हजार रुपए की बिक्री हुई है। जिला पंचायत परिसर में लगाये गये, इस बाजार में दीपावली के आइटम्स की काफी बिक्री हुई है। बिहान बाजार में जनप्रतिनिधियों के साथ ही अधिकारियों ने भी बड़े पैमाने पर शापिंग की। मुख्यमंत्री निवास ने भी बिहान बाजार से अपने लिये दीवाली के आइटम्स खरीदे। इसके अलावा कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन ने भी खरीदी की। बिहान बाजार में विशेष रूप से दीवाली के दीये और अन्य सजावटी आईटम थे। इसके अलावा आर्टिफिशियल ज्वेलरी आदि भी रखे गए थे, जिनकी काफी माँग ग्राहकों में हुई। इसके अलावा छत्तीसगढ़ी फूड आइटम भी बिहान बाजार की विशेषता रही। इस संबंध में जानकारी देते हुए जनपद सीईओ शैलेष भगत ने बताया कि तीन दिनों में सात लाख 75 हजार रुपए के आइटम्स की बिक्री हुई। स्व-सहायता समूहों की महिलाएं इस बिक्री से काफी खुश हैं। उनका कहना है कि अपने क्षेत्र में भी उनके आइटम्स की काफी बिक्री हुई है। कुछ लोग जो बिहान बाजार किसी कारण से नहीं पहुंच पाये, उन्होंने भी इसे घर पहुंचकर यह आइटम खरीदे हैं। स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने बताया कि छत्तीसगढ़ के अनूठे आइटम हमने रखे जो बाजार में कम ही मिलते हैं या ढूंढने पर ही मिलते हैं। उदाहरण के लिए परंपरागत फाता जो घरों में टांगते हैं और मंगल की कामना के लिए इसे लगाया जाता है। यहां लोगों ने उसे सराहा। इसके अलावा छत्तीसगढ़ी आइटम के गिफ्ट पैक भी लोगों ने काफी सराहे हैं।

  • Related Posts

    अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का नामकरण स्वर्गीय श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर करने की घोषणा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर 5 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिवारा के दिवंगत विधायक स्वर्गीय डोमन…

    और पढ़ें
    सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन एवं अड्डेबाजी के विरुद्ध दुर्ग पुलिस का विशेष अभियान, 27 प्रकरणों में वैधानिक कार्रवाई
    • November 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंथानावार कार्रवाई में खुर्सीपार में 11, उतई में 07, कुम्हारी में 03, मोहन नगर में 02, नेवई में 02 एवं जामुल में 02 प्रकरण दर्ज किए गए। दुर्ग //…

    और पढ़ें

    Leave a Reply