ज्यादा कराधान से देश में लग्जरी कार क्षेत्र हो रहा प्रभा‎वित: ऑडी इंडिया

शेयर करें

नई दिल्ली । जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी ऑडी ने कहा ‎कि ऊंचे कराधान की वजह से देश में लग्जरी कार खंड बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और सरकार को क्षेत्र की मदद के लिए शुल्कों में कटौती पर विचार करना चाहिए। देश में कुल यात्री वाहन बिक्री में लग्जरी कारों का हिस्सा दो प्रतिशत से भी कम है। पिछले एक दशक से यह क्षेत्र कमोबेश इसी स्तर पर है। ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लन ने कहा ‎कि हम भारत में अपनी पूरी क्षमता का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।

यहां यह क्षेत्र आगे नहीं बढ़ रहा है। इन वर्षों में अन्य खंड तेजी से बढ़े हैं लकिन लग्जरी कारों की बिक्री 40,000 इकाई सालाना पर ही टिकी हुई है। इस साल तो यह आंकड़ा और नीचे आ सकता है। उन्होंने कहा कि करों के बोझ से यह क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित है और आगे नहीं बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कुल यात्री वाहन खंड में लग्जरी वाहनों का हिस्सा दो प्रतिशत से भी कम है। हमारा सरकार से आग्रह है कि लग्जरी वाहनों पर शुल्क कम ‎किया जाए।

28 प्रतिशत का माल एवं सेवा कर (जीएसटी) काफी ज्यादा है। इसके ऊपर हमें उपकर भी देना होता है। लग्जरी वाहनों पर अभी 28 प्रतिशत का जीएसटी लगता है। इसके ऊपर सेडान वाहनों पर 22 प्रतिशत तथा एसयूवी पर 22 प्रतिशत का उपकर लगता है। इस तरह लग्जरी वाहनों पर कुल कर 50 प्रतिशत बैठता है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का केंद्र बनेगा सिरकट्टी धाम : मुख्यमंत्री श्री साय
    • January 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के सिरकट्टी धाम आश्रम स्थित श्रीरामजानकी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ का निर्यात दो साल में हुआ दोगुना: उद्योग मंत्री कवासी लखमा
    • March 26, 2022

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक संसाधन, वनोपज और खनिज प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। जिसके प्रसंस्करण उद्योग…

    और पढ़ें

    Leave a Reply