दीपावली एवं छठ पर्व जैसे त्योहारों के मद्देनजर पूर्व कार्य योजना के तहत युद्ध स्तर पर हो रही है तालाबों की सफाई

शेयर करें

भिलाईनगर/ त्योहारी सीजन के मद्देनजर भिलाई निगम प्रशासन का अमला तालाब एवं परिसर की सफाई में जुट गया है। आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे ने दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए तालाबों की सफाई कराने के निर्देश दिए है। निर्देश के परिपालन में युद्ध स्तर पर तालाबों की सफाई की जा रही है। आगामी पर्व को देखते हुए 10 दिन पूर्व से तालाबों के सफाई की कार्य योजना तैयार कर ली गई थी। जिसके मुताबिक जोन के स्वास्थ्य प्रभारी की अगुवाई में तालाब परिसर की सफाई के लिए सुबह से ही स्वच्छता कर्मचारी तालाबों में पहुंच कर सफाई कार्य कर रहे हैं। सूर्य कुंड जैसे तालाब में चैन माउंटेन मशीन की सहायता से तालाब के गंदगी को निकाला जा रहा है। तालाबों के जल शुद्धिकरण के लिए एलम इत्यादि का उपयोग किया जा रहा है। तालाबों में नीचे उतरने के लिए बनाए गए सीढ़ियों की सफाई की जा रही है ताकि पूजा करने आने वाले श्रद्धालुओं एवं नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। तालाबों की सफाई का जायजा लेने के लिए निगम आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे ने आज सभी तालाब जहां छठ पर्व के लिए पूजा, अर्चना किया जाना है का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी जोन आयुक्त को इसके निर्देश पूर्व में भी दे दिए हैं। आयुक्त श्री सर्वे ने आज निगम क्षेत्र के शीतला तालाब, दाऊ बड़ा तालाब, लिंम्हा तालाब, छावनी दर्री तालाब, सूर्य कुंड तालाब, बापू नगर तीन तालाब, बाबा बालक नाथ मंदिर स्थित तालाब, बैकुंठ धाम तालाब, कुरूद तालाब, रामनगर मुक्तिधाम तालाब, घासीदास नगर स्थित तालाब एवं अन्य तालाबों की सफाई का जायजा लिया और उपस्थित अधिकारियों को व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। आयुक्त महोदय ने निरीक्षण के दौरान आगामी पर्व को देखते हुए जोन आयुक्तों को प्रकाश व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक कार्यों को करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी महेश पांडे, आर.पी. तिवारी एवं अनिल मिश्रा मौजूद रहे।

  • Related Posts

    शाही दशहरा-नवरात्रि समारोह को मिली राजकीय गरिमा, राज्यपाल रमेन डेका होंगे शामिल
    • October 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भिलाई के शाही दशहरा मैदान, सिविक सेंटर में आयोजित होने जा रहे भव्य शाही दशहरा एवं नवरात्रि समारोह को इस वर्ष विशेष गरिमा मिलने जा रही है।…

    और पढ़ें
    पवन साय बोले—घर-घर संपर्क से जीतें विश्वास; अखिलेश सोनी ने 70 वार्डों में कमल खिलाने का दिया आह्वान
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला भिलाई ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भिलाई नगर निगम के सात मंडलों की बैठक मंगलवार को कला…

    और पढ़ें

    Leave a Reply