जीवनदीप समिति की बैठक में जिला अस्पताल को सर्व-सुविधायुक्त बनाने विभिन्न कार्ययोजना पर समिति की सहमति

शेयर करें

दुर्ग / जिला चिकित्सालय दुर्ग के कार्यकारिणी समिति जीवनदीप समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जीवनदीप समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जिला अस्पताल को अपग्रेड करने एवं आधुनिक सर्व-सुविधायुक्त बनाने की दिशा में कई कार्य योजनाओं पर सहमति दी। बैठक में जिला चिकित्सालय परिसर के रोड़ में ड्रेनेज नाली की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोहें की ग्रील लगाये जाने पर सहमति दिया गया साथ ही रेडियोलॉजी विभाग के सामने सोनोग्राफी,  सिटी स्केन, एक्सरे हेतु आने वाले मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रिक्त जगह पर ड्रोम सेड प्रतिक्षालय बनाने पर निर्णय लिया गया। एमसीएच विंग के तृतीय एवं चतुर्थ मंजिल में एयर कंडिशन लगाये जाने हेतु प्राकलन तैयार करने पर ही समिति दी गई।

Advertisements
KWBD

बैैठक में जिला चिकित्सालय के ओपीडी एवं पैथोलॉजी विभाग को 24 घण्टे बिजली उपलब्ध कराने के लिए मुख्य पैनल से जोड़ने हेतु स्वीकृति दी गई । साथ ही एमसीएच एवं समस्त वार्ड में 24 घण्टे पानी उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम के मुख्य टंकी तक 4 इंच पाइप जोड़ने का निर्णय लिया गया। अस्पताल में पुराने कंडम समानों को एक निर्धारित स्थान पर रखने पर निर्णय हुआ। साथ ही एमसीएच बिल्डिंग के पार्किंग के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यलय के पीछे रिक्त स्थान पर व्यवस्थित करने पर भी चर्चा हुई। मुख्य द्धार पर काउ केचर की व्यवस्था बनाने पर अहम निर्णय लिया गया। बैठक में जीवनदीप समिति के अंतर्गत कार्यरत बायो मेडिकल इंजीनियरों के मानदेय में 20  प्रतिशत बढ़ाने एवं जीवनदीप समिति के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों के मानदेय में 5 प्रतिशत वृद्धि का निर्णय लिया गया।

जीवनदीप समिति की बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देशित किया की अस्पताल में सुविधा में कोई भी कमी नहीं होनी चाहिए। अस्पताल परिसर एवं नाली की नियमित साफ सफाई पर गंभीरता से ध्यान रखने एवं साफ-सफाई में बाधा बन रहें चीजों को हटाने और नियमित सफाई पर विशेष ध्यान रखने कहा। कलेक्टर ने कहा कि एमसीएच केन्द्र में प्रसुता महिला को पोषकयुक्त आहार का वितरण करें । समिति के सदस्यों ने शिकायत किया कि इस केन्द्र में उपचार के नाम पर कई महिलाओं से पैसे की वसुली की शिकायत हो रही है। इस पर उन्होंने अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए ऐसे कोई भी शिकायत नहीं मिलने कहा। उन्होंने कहा की किसी प्रकार की अव्यवस्था और शिकायत मिलने पर इससे आम जनता के बीच अस्पताल को लेकर गलत संदेश जाता है। ऐसी कोई शिकायत न मिले इसके लिए समय-समय पर जॉच करें। अस्पताल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में ड्यूटी में लगे सुरक्षा कर्मियों को अवांछित व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने कहा। बैठक में सदस्यों ने कहा कि मरीज के परिजनों के अलावा कोई अन्य व्यक्ति अनावश्यक अस्पताल में प्रवेश न करें। इसकी सघनता से जॉच होनी चाहिए। बैठक उपरांत कलेक्टर ने जिला अस्पताल में किये जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

  • Related Posts

    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • August 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर //मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    और पढ़ें
    पशुपालन केसीसी से धमतरी के 93 पशुपालकों को मिली 98.62 लाख की वित्तीय संजीवनी
    • August 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर //धमतरी जिले में पशुपालन अब केवल जीवनयापन का सहायक जरिया नहीं, बल्कि एक व्यवस्थित और मुनाफा देने वाले मुख्य व्यवसाय के रूप में उभर रहा है। पशुपालकों को…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *