त्यौहार के मद्देनजर बाजारों में पार्किंग व्यवस्था बनाने निगम की टीम उतरी मैदान में

शेयर करें

भिलाईनगर / भिलाई निगम क्षेत्र अंतर्गत त्यौहार के मद्देनजर बाजारों में ट्रैफिक एवं पार्किंग व्यवस्था को दूरूस्त करने निगम का अमला मैदानी स्तर पर जुटा हुआ है। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स तथा व्यापारी संघ की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर पार्किंग व्यवस्था एवं ट्रैफिक व्यवस्था चाक-चौबंद किया जा रहा है। राजस्व विभाग का अमला घूम-घूम कर बाजार में बेतरतीब तरीके से वाहन पार्किंग करने वालों तथा सड़क पर टेन्ट लगाकर तथा सामान को फैलाकर व्यवसाय करने वालों को आज अंतिम समझाईश के साथ हटाते हुए व्यवस्था बनाकर व्यवसाय करने कहा गया। इसके पूर्व भी निगम, पुलिस और व्यापारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर त्योहारी सीजन में पार्किंग और सुरक्षा के लिए व्यवस्था बनाने की अपील की गई थी। बाजारों में रात्रि में रोशनी के लिए निगम द्वारा आवश्यकतानुसार बाजार में लाईट लगाए जा रहे है। सहायक राजस्व अधिकारी मलखान सोरी और शरद दुबे ने बताया कि बाजार एरिया का निरीक्षण किया इस दौरान सड़क बाधा एवं बेतरतीब तरीके से समान लगाकर व्यवसाय करने वालों को चेतावनी दी गई तथा पावर हाउस सर्कुलर मार्केट, लिंक रोड, जवाहर मार्केट एवं सुपेला से गदा चौक तक सड़क के दोनों तरफ दुकानदार अपने हक से अधिक स्थान सड़क पर कई फीट दूर तक टेन्ट, शमियाना लगाकर सामान फैलाकर सड़क बाधा करने वालों को हटवाया गया, समझाईश के बाद भी दोबारा सड़क बाधा करते हुए पाए जाने वाले दुकानदार के विरूद्ध चालानी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई, वही त्योहार में सामान खरीदने आए हुए नागरिक जो कि बेतरतीब तरीके से वाहन खड़ी करते हैं उन्हें पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़ी करने बताया जा रहा है। भीड़ वाले क्षेत्रों में पसरा लगाने वालों के लिए निगम प्रशासन द्वारा निश्चित दायरा चिन्हित किया जा रहा है तथा मार्किंग की जा रही है ताकि त्योहार के सीजन में उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित किया जा सके तथा नागरिक सुरक्षित माहौल में परिवाजनों के साथ खुशियों के पर्व में खरीददारी कर सके। निगम एवं पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापारियों के सहयोग से सभी बाजार क्षेत्र में ग्राहको और दुकानदार व उनके स्टाॅफ के वाहनों के लिए पार्किंग स्थल भी चिन्हित किया गया है।

  • Related Posts

    शाही दशहरा-नवरात्रि समारोह को मिली राजकीय गरिमा, राज्यपाल रमेन डेका होंगे शामिल
    • October 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भिलाई के शाही दशहरा मैदान, सिविक सेंटर में आयोजित होने जा रहे भव्य शाही दशहरा एवं नवरात्रि समारोह को इस वर्ष विशेष गरिमा मिलने जा रही है।…

    और पढ़ें
    पवन साय बोले—घर-घर संपर्क से जीतें विश्वास; अखिलेश सोनी ने 70 वार्डों में कमल खिलाने का दिया आह्वान
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला भिलाई ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भिलाई नगर निगम के सात मंडलों की बैठक मंगलवार को कला…

    और पढ़ें

    Leave a Reply