मंत्री गुरू रूद्र कुमार ने पदुम नगर भिलाई में ए.एम. हॉस्पिटल का किया लोकार्पण

शेयर करें

दुर्ग / लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार ने पदुम नगर भिलाई में ए.एम. हॉस्पिटल का लोकार्पण किया। मंत्री गुरू ने इस अवसर पर अस्पताल संचालक एवं प्रबंधकों व चिकित्सकीय स्टाफ को शुभकानाएं दी। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधा के साथ अस्पताल में उपचार की व्यवस्था होने से आस-पास क्षेत्र के लोगों को शारीरिक तकलीफ होने पर दूर न जाकर पास में ही उपचार कराने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी की स्थिति में बिना समय गवाएं, तत्काल अस्पताल पहुंचना होता है। इस स्थिति में यह अस्पताल आस-पास के लोगों के लिए संजीवनी साबित होगा। उन्होंने इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधकों को मानवीय संवेदना और सहृदयता के साथ मरीजों का उपचार करने कहा। उन्होंने कहा कि चिकित्सक आधुनिक समय में जीवन देने का काम करते हैं। इसे स्मरण रखते हुए सेवा भाव से मरीज का उपचार करने कहा।
ए.एम. हास्पिटल के शुभारंभ अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि स्वस्थ्य शरीर जीवन के लिए बहुत जरूरी है। इससे व्यक्ति के जीवन में खुशी का उदय होता है। किसी प्रकार की शारीरिक समस्या होने पर जीवन तकलीफ से गुजरता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य की दृष्टिकोण में अच्छे चिकित्सकों और अस्पतालों की बड़ी भूमिका होती है। इस अस्पताल में आधुनिक सुविधा होने से निश्चिंत रूप से यह अस्पताल स्वास्थ्य के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधकों को अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधक चिकित्सकीय स्टाफ उपस्थित थे।

  • Related Posts

     दुर्ग संभाग में खरीफ 2026 हेतु खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता
    • June 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग //खरीफ वर्ष 2026 के लिए दुर्ग संभाग में किसानों को समय पर एवं पर्याप्त मात्रा में रासायनिक उर्वरक एवं बीज उपलब्ध कराने हेतु कृषि विभाग द्वारा प्रभावी प्रबंधन…

    और पढ़ें
    पं. रविशंकर शुक्ल स्टेडियम परिसर का होगा कायाकल्प, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जिला क्रीड़ांगन समिति ने दी सहमति
    • June 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित करने के उद्देश्य से जिला क्रीड़ांगन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभाकक्ष में स्कूल…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *