धमधा में श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर का वर्चुअल शुभारंभ

शेयर करें

  • अब दवा में 60% की छूट
  • जनकल्याणकारी योजना का लेंगे लाभ
  • धमधा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजना में एक और बड़ी सौगात के रूप में समस्त प्रदेशवासियों को मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर के रूप में 20 अक्टूबर दिन बुधवार से प्रारंभ की गई प्रदेश सरकार द्वारा आम नागरिकों की सभी समस्याओं का बखूबी निदान किया जा रहा है इसी परिपेक्ष में गरीब परिवारों को जो आज के महंगाई के परिवेश में अपने परिवार का समुचित इलाज नहीं करा पाते वह अपने आय का आधा से ज्यादा हिस्सा दवाइयों में लूटाने को मजबूर हो जाते हैं इस बात की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के निकायों में मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर का शुभारंभ किया गया इसी परिप्रेक्ष्य में नगर पंचायत धमधा द्वारा अध्यक्ष सुनीता राजीव गुप्ता के निर्देश व अध्यक्षता में धमधा नगर के वार्ड क्रमांक 1 गंडई रोड स्थित महात्मा गांधी पुस्तकालय भवन बैंक ऑफ महाराष्ट्र के सामने में फीता काटकर सस्ती दवा दुकान शुभारंभ कर आम नागरिकों को समर्पित किया गया इस संबंध में अध्यक्ष सुनीता राजीव गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का यह कदम बहुत ही लोक कल्याणकारी बहुजन हिताय साबित होगा जो परिवार महंगी दवा लेने सक्षम नहीं थे तथा महंगाई की वजह से समुचित इलाज नहीं करा पाते थे सभी दवा नहीं ले पाते थे जिनकी आय कम थी उनकी चिंता दूर करते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बहुत ही नेक काम किया है और आम नागरिकों की स्वास्थ्य की चिंता को दूर किया है ।ब
  • हर परिवार सस्ती दवा दुकान से आवश्यकतानुसार लगभग 60% छूट के साथ कम कीमत पर दवाई खरीद कर अपने परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दे सकते हैं साथ ही अध्यक्ष ने सभी आम नागरिकों से अपील की है कि सभी लोग आवश्यकता पड़ने पर श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर से कम कीमत पर दवाई लेकर लाभ उठाएं और अपने आसपास के लोगों को भी इसके बारे में जानकारी दे जेनेरिक दवा दुकान में सभी दवाइयां ब्रांडेड व अच्छी कंपनी की ही मिलेगी किसी भी प्रकार की संदेश ना करें इस दुकान में सभी दवाइयां,सही दवाइयां,व सही दाम में प्रत्येक नागरिक को उपलब्ध रहेगा इस वर्चुअल शुभारंभ में नगर पंचायत धमधा के अध्यक्ष सुनीता राजीव गुप्ता पार्षद देवनाथ सोनकर,सरिता यादव,परमेश्वर साहू,हिम्मत ढीमर,रजत नायक,संदीप गुप्ता मुख्य नगर पालिका अधिकारी जे.पी.बंजारे उप अभियंता विनायक गर्ग व निकाय के सभी कर्मचारी व आम नागरिक उपस्थित थे।
  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भैया’ ने 50 बहनों को दिया आत्मनिर्भरता का उपहार, सौंपे ई-रिक्शा
    • August 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बगिया कैम्प कार्यालय में महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘जशपुर…

    और पढ़ें
    केरसई में बहनों ने मुख्यमंत्री श्री साय को बांधी राखी, मुख्यमंत्री ने कहा –  आपका सम्मान, सुरक्षा और खुशहाली मेरी जिम्मेदारी
    • August 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम केरसई में आज भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का भावपूर्ण दृश्य देखने को मिला।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *