विधायक और महापौर ने फिता काटकर किया श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल का शुभारंभ:

शेयर करें

मुख्यमंत्री ने किया श्री धन्वतंरी जेनेरिक मेडिकल सस्ती दवा दुकान का वर्चुअल उद्घाटन, सभी वर्गों के तबकों को दी सौगात:

–

दुर्ग । 20 अक्टूबर, नगर पालिक निगम,आज बुधवार को नलघर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा श्री धन्वतंरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स का वर्चुअल शुभारंभ किया,वर्चुअल शुभारंभ के मौके पर विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल,कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे,निगमायुक्त हरेश मंडावी,सभापति राजेश यादव समेत एमआईसी सदस्य,पार्षद,एल्डरमेन की उपस्थित थे। श्री धन्वंतरी जेनेरिक का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि निम्न एवं माध्यम तबके के लोगो को गरीब स्तर के लोगों को इलाज या दवाई के अभाव में आर्थिक तंगी के कारण दम तोड़ देते थे इस कारण राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि किसी भी गरीब व्यक्ति जो बीमारी से पीड़ित है दवाई के अभाव में इलाज संभव नहीं हो पाता था,उन्हें सस्ती दर पर गुणवत्तापूर्ण दवाई उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता में है मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी डॉक्टरों से अपील कर कहा है कि आम जनताओं को इलाज के दौरान जेनेरिक दवाई के उपयोग हेतु प्रेरित करें।


श्री धन्वतंरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स सस्ती दवाई दुकान के माध्यम से लोगों को अधिकतम खुदरा बिक्री मूल्य (एमआरपी) में से 58 % प्रतिशत की छूट दी जाएगी। प्रदेश सरकार की इस पहल से ऐसे लाखों गरीबों और आम जनताओं के पैसे बचेंगे जो अपनी बीमारी ठीक करने के लिए मंहगी दवाइयां खरीदते हैं। श्री धन्वतंरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर के नाम से शहरों में संचालित होने वाले इन दवा दुकानों में आसानी से कम कीमत पर दवाइयां मिल जाने से आम जनताओं को बहुत राहत मिलेगी और उनके इलाज की राह भी आसान हो जाएगी।श्री धन्वतंरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स के संचालित दुकानों में महत्वपूर्ण 251 दवाइयां, 27 सर्जिकल आइटम,सर्दी, ख़ासी, बुखार, ब्लड प्रेशर जैसी सामान्य बीमारियों के अलावा एंटीबायोटिक भी उपलब्ध होगी। दवाओं का पर्याप्त स्टॉक और उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ख्याति प्राप्त कंपनियों की जेनरिक दवाइयों की बिक्री की जाएगी। इन दुकानों में कम कीमत पर दवा उपलब्ध होने के साथ प्रदेश के लघु वनोपज संघ द्वारा तैयार किए जाने वाले गुणवत्तापूर्ण हर्बल उत्पाद भी विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगे। ये हर्बल उत्पाद भी कई प्रकार के रोगों को दूर करने और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण होते हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स की शुरूआत के साथ शहरवासियों को एक नई सौगात दिए।कार्यक्रम के दौरान मौजूद थे,एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी,ऋषभ जैन,दीपक साहू,संजय कोहले,जयश्री जोशी,सुश्री जमुना साहू,भोला महोविया,अनूप चंदनिया,मनदीप सिंह भाटिया,अरुण सिंह,प्रेमलता साहू,श्रद्धा सोनी,बृजलाल पटेल,बिजेंद्र भारद्वाज,निर्मला साहू,माहेश्वरी ठाकुर,मनीष बघेल,राजेश शर्मा,रत्ना नारमदेव,मनीष यादव,कृष्ण देवांगन,जगमोहन ढीमर,देव सिन्हा,कार्यपालन अभियंता मोहन पूरी गोस्वामी,सहायक अभियंता आरके जैन,एआर रंहगडाले,प्रकाश चंद थावनी,गिरीश दीवान,राजेन्द्र धबाले, दुर्गेश गुप्ता,भीमराव, पंकज साहू,थानसिंह यादव एवं कर्मचारी एवं नागरिकगण मौजूद थे।

  • Related Posts

    अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का नामकरण स्वर्गीय श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर करने की घोषणा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर 5 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिवारा के दिवंगत विधायक स्वर्गीय डोमन…

    और पढ़ें
    सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन एवं अड्डेबाजी के विरुद्ध दुर्ग पुलिस का विशेष अभियान, 27 प्रकरणों में वैधानिक कार्रवाई
    • November 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंथानावार कार्रवाई में खुर्सीपार में 11, उतई में 07, कुम्हारी में 03, मोहन नगर में 02, नेवई में 02 एवं जामुल में 02 प्रकरण दर्ज किए गए। दुर्ग //…

    और पढ़ें

    Leave a Reply