नशे के सौदागरों के खिलाफ एसआई टी का गठन किया जाए-जितेंद

शेयर करें

पाटन। पत्थलगांव में मातारानी के भक्तजनों पर गाड़ी से रौंदने के मामले को लेकर भाजपा विधायक दल के स्थायी सचिव जितेंद वर्मा ने कहा कि सिलेगर समेत पुलिसिया व अन्य हत्या किसान मजदूरों की आत्महत्या के सभी मामलों में लखीमपुर की तरह तुरन्त सहायता राशि दी जाए। श्री वर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के सहयोग और सरक्षंण में चल रही तस्करी गतिविधियों पर तत्काल लगाम लगाई जाए। ऐसे सभी प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही कर दोषियों की सजा सुनिश्चित हो। साथ ही तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के लिए एसआईटी का गठन किया जाए।

Advertisements
KWBD

वर्मा ने सूबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि लखीमपुर में वोटों की फसल काटने राहुल और प्रियंका को खुश करने के लिए मुख्यमंत्री ने 50- 50 लाख का मुवावजा दे दिया ताकि उनकी कुर्सी बची रहे। क्योंकि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार में कुर्सी के लिए घमासान मचा हुआ है। कुर्सी का मोह इस कदर हावी है कि छत्तीसगढ़ के भोले भाले किसानों के हक का पैसा लखीमपुर में मुख्यमंत्री ने दे दिया। लेकिन आत्महत्या करने वाले मजदूरों किसानों के परिवार की सुध लेने शासन का कोई बड़ा व्यक्ति गया हो या राहत मिली हो ऐसी कोई खबर नहीं है। गांधी परिवार की चापलूसी के अलावा मुख्यमंत्री के पास कोई एजेंडा बचा नही है। अधिक से अधिक भ्रष्टाचार कर पैसा जमा करना और चुनावी राज्यों में खर्च करना यही प्रदेश सरकार का मकसद रह गया है।

वर्मा ने कहा कि भाजपा की मांग पर सिर्फ एक मृतक को मुवावजा देकर खानापूर्ति की गई है। जबकि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कई लोगों की मृत्यु की बात सामने आ रही है। पत्थलगांव की इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री हवाई फायर कर रहे हैं। घटना की सतह पर जाकर देखें तो कितने लोग मौत के मुँह में समाए है पता चलेगा। चरस ,शराब ,गांजा और अफीम की खुले आम तस्करी चल रही है। अभी हाल ही में अम्बिकापुर में हेरोइन और चरस का खुलासा हुआ है। जब से कांग्रेस की सरकार बनी है तब से नशे के सौदागरों के हौसले बुलंद हैं।

  • Related Posts

    राज्यपाल श्री रमेन डेका को रक्षाबंधन के अवसर पर ब्रह्मकुमारी बहनों, एसओएस चिल्ड्रेन्स विलेजेस इंडिया, स्काउट एवं गाइड से जुड़े विद्यार्थियों ने बांधी राखी
    • August 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की बहनों, एसओएस चिल्ड्रेन्स विलेजेस इंडिया के बच्चों, स्काउट एवं गाइड से जुड़े विद्यार्थी एवं शिक्षकों…

    और पढ़ें
    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • August 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर //मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *