भाजपा ने कैंडल मार्च निकालकर पत्थलगांव में हुई घटना का जताया विरोध

शेयर करें

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा, छत्तीसगढ़ प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर जशपुर जिले के पत्थलगांव में माता जी के मूर्ति विसर्जन में जा रहे श्रद्धालुओं के साथ हुए हृदयविदारक घटना,को लेकर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अराजकता व लचर कानून व्यवस्था तथा राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व उनकी सरकार की असंवेदनशीलता व गैरजिम्मेदार रवैय्ये को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा, जिला-दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में कैंडल मार्च जिला भाजपा कार्यलय से पटेल चौक तक निकाला गया।

हादसे में पीड़ित के परिवारजनों को एक करोड़ की मुआवजा की मांग किया गया। एवं मृत आत्मा की शन्ति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। ईश्वर से घायलों को जल्दी स्वस्थ होने की कामना किया गया। जिसमे मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री ललित चन्द्राकर, नटवर ताम्रकार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन, संतोष सोनी, भाजपा जिला मंत्री दिनेश देवांगन, जिला आईटी सेल संयोजक राजा महोबिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष चन्द्रशेखर चन्द्राकर, दीपक चोपड़ा, भाजयुमों जिला अध्यक्ष नितेश साहू, भाजयुमो जिला महामंत्री तेखन सिंहा, गौरव शर्मा सहित युवा मोर्चा, महिला मोर्चा व भाजपा के सदस्यगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से दिव्यांग जीवराखन पटेल को मिली स्कूटी, एक दिन में पूरी हुई मांग
    • June 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // संवेदनशील जनसेवा और त्वरित समाधान की मिसाल पेश करते हुए उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने दिव्यांग हितग्राही की मांग को केवल सुना ही…

    और पढ़ें
    किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
    • June 19, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ में…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *