देश में स्थापना काल से ही संघ कर रहा है सेवा कार्य

शेयर करें

पाटन । आर एस एस विकास खण्ड पाटन का विजयादशमी उत्सव नए बस स्टैंड में मनाया गया , इसके पहले सरस्वती शिशु मंदिर में बौद्धिक कार्यक्रम के बाद शाम को पथ संचलन किया गया विजयादशमी उत्सव के मुख्य वक्ता भूषण साहू ने कहा कि कलयुग में संगठन की शक्ति ही महत्वपूर्ण है 1925 में संघ की स्थापना हुई है तब से संघ सेवा भाव से कार्य कर रही है बाढ़, सूखा जैसे प्राकृतिक आपदा से पीड़ित लोगों की मदद करती आ रही है अभी कोरोना काल मे भी जब सब डर से घर मे बन्द थे तब भी संघ के स्वयंसेवक कोरोना पीड़ितों की मदद कर रहे थे।

Advertisements
KWBD

उन्होंने कहा कि धर्म के मामले में हिन्दू धर्म को मजबूत एवँ संगठित करना है उन्हें सामर्थवान बनाना है भारत माता का मस्तक ऊंचा हो भारत,माता की जय पूरे विश्व मे हो इसके लिये अपने जान न्योछावर करने भी तैयार है। डॉ हेडगेवार ने विजया दसमी पर्व में देश भक्ति की भवना पैदा हुए उसके लिये कार्य किया तब से संघ में विजयादशमी का पर्व में बैद्धिक के माध्यम से स्वयंसेवको में देश भक्ति भावना बढ़ाती है, मुख्य वक्ता ने कहा कि मंदिरों में अब मशीन से घण्टी, नगाड़े बजाए जाते है जिस दिन यह बन्द हो जाएगा लोग हाथ से घन्टी नगाड़ा बजाने लग जाएंगे उस दिन हिन्दू समाज को नई ऊर्जा मिलेगी उन्होंने कहा कि कवर्धा की घटना ने बता दिया कि करोड़ो वर्ष के बाद भी हिदू समाज को जागृत करने की जरूरत है इसके लिये हमें अपने धर्म की रक्षा के कार्य करना चाहिए उन्होंने डॉक्टर हेडगेवार के बचपन मे ही देश भक्ति से परिपूर्ण संस्मरण सुनाया इस अवसर पर राजेन्द्र साहू, जगदीश मालपानी, संजय शर्मा, चेला राम साहू, जितेंद्र वर्मा, कृष्णकुमार भाले, दिलीप साहू,संतराम कुम्भकार, दीपक सावर्णी, झगेन्द्र चक्रधारी, होरीलाल देवांगन,दामोदर चक्रधारी, हलधर महल्ला ,टीकाराम साहू के अलावा अन्य उपस्थित थे

  • Related Posts

    महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का पर्व है। जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी में बुधवार को इस पावन पर्व की यही…

    और पढ़ें
    पशु आहार संयंत्र से मिला रोजगार और नियमित आय
    • August 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) योजना के तहत बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड स्थित ग्राम अकलतरी की जय भारत महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *