भूपेश सरकार में नशे के सौदागरों के हौसलें बुलन्द : जितेंद वर्मा

शेयर करें

मातारानी के भक्तजनों को गाड़ी से रौंदना बहुत दुःखद


पाटन। कांग्रेस सरकार के शासन काल में नशे के सौदागरों की तूती बोल रही है। आए दिन गांजा ,अवैध शराब एवं चरस का जखीरा पकड़ा रहा है जो दुःखद है। नशे का अवैध कारोबार करने वालों पर भूपेश सरकार मेहरबान है जिसकी परिणीति है कि नशे के सौदागरों ने जशपुर जिला के पत्थलगांव में सड़क के किनारे जा रहे मातारानी के भक्तजनों के ऊपर कार चढ़ाकर रौंद दिया। यह घटना दुखदाई एवं हृदयविदारक है। घटना में मृत्यु प्राप्त हुए लोगों को मेरी विनम्र श्रद्धांजली । माता रानी से मेरी प्रार्थना है की शोकाकुल प्रियजनों को संबल प्रदान करने के साथ घायलों को शीघ्र स्वस्थ करने की कृपा करें। उपरोक्त बातें प्रेस को जारी एक बयान में छत्तीसगढ़ भाजपा विधायक दल के स्थायी सचिव जितेंद वर्मा ने कहा। वर्मा ने सूबे की कांग्रेस सरकार पर तीव्र आक्रोश जताते हुए कहा कि

शराबबंदी का वादा कर सत्ता में आने वाली कांग्रेस सरकार के राज में छत्तीसगढ़ नशे के सौदागरों का गढ़ बनता जा रहा है। क्या आज कांग्रेस के संरक्षण में अपराधियों और नशे के तस्करों के हौसले इतने बढ़ गए की वो मातारानी विसर्जन में जा रहे श्रद्धालुओं को कुचलने में भी नहीं हिचक रहे ? इस घटना में मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपए की मुआवजा राशि और परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी एवं घायलों को 20 -20 लाख रुपए मुआवजा और ठीक होने तक जितनी भी राशि खर्च हो वहन करे।

उम्मीद है की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने जिस उदारता से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर की घटना में हुई किसानों की दुःखद मृत्यु पर त्वरित 50 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की थी उसी उदारता एवं तत्पर्ता से अपने छत्तीसगढ़ प्रदेश के पत्थलगाँव ( जशपुर ) के श्रद्धालुओं के साथ हुई इस दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 1 करोड़ रुपये और 1व्यक्ति को सरकारी नौकरी मुआवज़ा एवं घायलों को 20 लाख तथा इलाज होते तक का संपूर्ण व्यय राज्य शासन द्वारा दिये जाने की शीघ्र घोषणा करेंगें।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply