विटामिन ए की खुराक बच्चों की कसीप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ ही कुपोषण से भी बच्चों की रक्षा करता है: विधायक

शेयर करें

दुर्ग । 29 सितम्बर,नगर पालिक निगम,1 सितम्बर से 30 सितम्बर तक पोषण माह का आयोजित महिला एवं बाल विकास के द्वारा किया गया था,जिसका आज विवेकानद सभागार में शहरी परियोजना स्तरीय महिला जगृति शिविर का समापन कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमे मुख्यअतिथि विधायक अरुण वोरा एवं विशेष अतिथि महापौर धीरज बाकलीवाल के उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी रचिता नायडू के मार्गदर्शन में किया गया।

Advertisements
KWBD

कार्यक्रम में मौजूद एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी,दीपक साहू,संजय कोहले,सुश्री जमुना साहू,हमीद खोखर,पार्षद नजहत परवीन,आयुष शर्मा उपस्थित थे।जिसमे बाल संदर्भ शिविर में कुपोषित बच्चों की जांच की डॉ भाटिया,पोटिया कला स्वस्थ्य केंद्र के प्रभारी द्वारा किया गया।कार्यक्रम के
मौके पर विधायक अरुण वोरा ने कहा विटामिन ए की खुराक बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ ही कुपोषण से भी बच्चों की रक्षा करता है।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा विटामिन ए की कमी से बच्चों में बीमारी एवं मृत्यु दर की सम्भावना बढ़ जाती है। इसलिए नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक जरूर पिलानी चाहिए।


कार्यक्रम में कुपोषित बच्चो को पोषण टोकरी वितरण कर प्रतीकात्मक रूप से बच्चो को सुपोषित करने की मुहिम चलाया गया। परियोजना स्तरीय महिला जगृति शिविर आयोजन कार्यक्रम में शहर के विभिन्न परिक्षेत्र से पोषण सलाद,पौष्टिक व्यजन और रंगोली प्रतियोगिता का किया गया। कार्यक्रम पोषण सलाद सजावटी में प्रथम चंद्रकांता मानिकपुरी, पोष्टिक व्यजन प्रथम पुष्पवती तथा रंगोली प्रतियोगिता में कशिश कहार प्रथम विजयी प्रतिभारियो को पुरुस्कार वितरण किया गया साथ ही पोषण पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन और अन्य सांस्कृतिक का आयोजन किया गया। शहर में कुपोषण का स्तर बहुत काम हुआ है।अधिकारी रचित नायडू ने जानकारी में बताया कि शहरी परियोजना द्वारा एक माह में परियोजना स्तर पर सेक्टर स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं का क्रियांकन बेहतर किया गया है जिसमे लोगो को लाभ पहुचाया गया है एवं पोषण के स्तर पर अच्छी व्यवस्थाएं किया गया है,सुपोषण का स्तर बहुत बढ़ा है।

  • Related Posts

    आरोपी भीम सोनकर को कलेक्टर ने किया जिलाबदर
    • August 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंसीमावर्ती जिलों की सीमाओं में एक वर्ष की अवधि तक आरोपी का प्रवेश प्रतिबंधित दुर्ग // कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अभिजीत सिंह ने आरोपी भीम सोनकर के आपराधिक आचरण…

    और पढ़ें
    हर खेत का हो डिजिटल सर्वे, हर किसान का हो पंजीयन -कलेक्टर
    • August 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सामान्य फसल अनुमान सर्वेक्षण योजना एवं अन्य कृषि सांख्यिकी योजनाओं के संबंध में वार्षिक प्रशिक्षण आज पीडब्ल्यूडी सभागार में सभी अनुविभागीय अधिकारी, उप संचालक…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *