पीएम मोदी ने लॉन्च किया यूनिक डिजिटल हेल्थ कार्ड, अब फाइलों से मिलेगा छुटकारा, एक कार्ड में सिमट जाएगी आपकी मेडिकल हिस्ट्री

शेयर करें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयुष्मान भारत डिजिटल अभियान का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने देश को संबोधित भी किया। जिसमें उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में आगे बढ़ते हुए भारत के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आपको बता दें कि आयुष्मान भारत डिजिटल अभियान की पायलट परियोजना का ऐलान उन्होंने 15 अगस्त 2020 को लाल किले से किया था। फिलहाल ये डिजिटल अभियान अपने शुरुआती चरण में छह केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है।

पीएम मोदी ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन लॉन्च करते हुए कहा कि आज से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन भी पूरे देश में शुरु किया जा रहा है। ये मिशन देश के गरीब और मध्यम वर्ग के इलाज में जो दिक्कतें आती हैं, उन्हें दूर करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाएगा।

हेल्थ आईडी के लेकर पीएम मोदी ने कहा- ”आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, अब पूरे देश के अस्पतालों के डिजिटल हेल्थ सोल्यूशंस को एक दूसरे से कनेक्ट करेगा। इसके तहत देशवासियों को अब एक डिजिटल हेल्थ आईडी मिलेगी। हर नागरिक का हेल्थ रिकॉर्ड डिजिटली सुरक्षित रहेगा।”

डिजिटल हेल्थ आईडी के माध्यम से मरीज भी और डॉक्टर भी पुराने रिकॉर्ड को जरूरत पड़ने पर चेक कर सकता है। इसमें डॉ, नर्स, पैरा मेडिक जैसे साथियों का भी रजिस्ट्रेशन होगा। देश के जो अस्पताल हैं, क्लीनिक हैं, लैब्स हैं, दवा की दुकानें हैं ये सभी भी रजिस्टर होंगी।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    स्टॉफ नर्स एवं कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर पदों के लिए प्रतीक्षा सूची से अभ्यर्थियों का चयन
    • September 25, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जिला दुर्ग अंतर्गत संविदा भर्ती के लिए  विभिन्न 47 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। मुख्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त…

    और पढ़ें

    Leave a Reply