दुर्ग में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम, कलश यात्रा में  शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव

शेयर करें

रायपुर // स्कूल शिक्षा मंत्री  गजेन्द्र यादव आज दुर्ग में शीतला सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए। कलश यात्रा में सात हजार से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मंत्री श्री यादव की सहभागिता से धार्मिक आयोजन की गरिमा और बढ़ी।

पारंपरिक पीली साड़ियों में सजी महिलाओं के सिर पर सुशोभित मंगल कलश, युवाओं के हाथों में ध्वज तथा ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के बीच निकली यात्रा ने पूरे शहर को भक्तिमय बना दिया। भगवान श्रीराम एवं श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। शहरवासियों ने जगह-जगह कलश यात्रा का स्वागत किया।  इस आयोजन में दुर्ग की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक आस्था एवं सामाजिक एकजुटता की सुंदर झलक देखने को मिली।गौरतलब है कि दुर्ग के बैगापारा मिनी स्टेडियम में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 5 दिसंबर तक किया जाएगा।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    श्रवण यंत्र मिलने से विमला बाई के जीवन में लौटी खुशियों की आवाज, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
    • November 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंदों के जीवन में किस तरह सकारात्मक बदलाव लाती हैं, इसकी एक प्रेरणादायक मिसाल दुर्ग जिले के टंकी मरोदा क्षेत्र की निवासी श्रीमती…

    और पढ़ें
    गहिरा गुरु जी के आदर्श और शिक्षाएं समाज को सदाचार, एकता एवं संस्कारों के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कंवर समाज की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली परंपराएं और सामाजिक मूल्य छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर हैं। समाज ने अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक…

    और पढ़ें