जामुल // आगामी जामुल नगरीय निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार को वार्ड 16 शिवपुरी मंगल भवन में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी द्वारा सक्रियता से जबर बैठक आयोजित किया गया । बैठका में पूरे जामुल नगर का 20 वार्ड में तैयारी करने वाले प्रत्याशी सहित सभी वार्ड की महिला एवं पुरूष सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।
इस बैठका को संपन्न बनाने के मुख्य रूप से जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रदेश महासचिव भूषण साहू, प्रदेश सहसचिव अरुण गंधर्व
जामुल नगर प्रभारी कौशल साहू ,धर्मेंद्र साहू ,पंकज चतुर्वेदी , चंद्रकांत सहित जिला पदाधिकारी जिला अध्यक्ष जागेश्वर वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अप्पू मेश्राम, जिला महामंत्री पप्पू मेश्राम उपस्थित हुवे।
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना नगर अध्यक्ष पुरन साहू महिला टीम पदाधिकारी जामुल नगर अध्यक्ष, करुणा गंधर्व, रोशनी साहू उपस्थित रहे ।
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी जामुल नगर अध्यक्ष कमल पटेल ने की इस बैठक को आयोजित करते हुवे संबोधित किया।











