आज सुबह जनता से रूबरू हुए विधायक देवेंद्र यादव, भेंट-मुलाकात कर सुनी समस्याएं

शेयर करें

भिलाई // भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव अब अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता से रोज सुबह भेंट-मुलाकात करेंगे। इस पहल के जरिए वे आम लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं, जरूरतें और मांगें सुनेंगे। हालांकि विधायक पहले भी नियमित रूप से लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के निराकरण की पहल करते रहे हैं, लेकिन अब रोज सुबह जनता के बीच उपलब्ध रहकर उनकी बात सुनने का सिलसिला जारी रखेंगे।

आज भी विधायक निवास पर भेंट-मुलाकात के दौरान विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। किसी ने अपने समाज के लिए सामुदायिक भवन की मांग रखी, तो किसी ने राशन कार्ड बनवाने और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही। इसके अलावा पेयजल, सड़क, नाली, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं भी लोगों ने विधायक के सामने रखीं।

विधायक देवेंद्र यादव ने सभी लोगों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी बातें सुनीं। उन्होंने संबंधित समस्याओं पर आवश्यक पहल करते हुए मौके पर ही कई मामलों में अधिकारियों से चर्चा की और निराकरण के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है।

विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता के बीच रहना और उनकी जरूरतों को समझना उनकी जिम्मेदारी है। कई बार छोटी-छोटी समस्याओं के लिए लोगों को दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। ऐसे में वे चाहते हैं कि लोग सीधे उनसे मिलकर अपनी बात रखें, ताकि समस्याओं के समाधान के लिए समय पर पहल की जा सके।

रोज सुबह होने वाली यह भेंट-मुलाकात जनता और जनप्रतिनिधि के बीच सीधा संवाद कायम करने की पहल होगी।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    सड़क संधारण में लापरवाही पर ठेकेदारों की बैंक गारंटी राजसात करने और ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश, धीमे निर्माण कार्यों पर भी नोटिस
    • November 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने लगातार दो दिनों तक चार जिलों में सड़कों, पुल-पुलियों, कॉलेजों, अस्पताल और अन्य निर्माण एवं संधारण कार्यों…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री 26 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात
    • November 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम गुरुवार, 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक…

    और पढ़ें