विधायक ललित चंद्राकर ने कहा – बूथ जीता तो चुनाव जीता हमे पूरा 40 वार्ड में चुनाव जीतना है

शेयर करें

रिसाली // आगामी नगर निगम चुनावों की तैयारियों को लेकर रिसाली निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड के शक्तिकेंद्र की बैठकों का आयोजन किया गया। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने इन बैठकों में शामिल होकर संगठनात्मक विषयों एवं चुनावी रणनीति पर चर्चा की।

बैठकें निम्न स्थानों पर आयोजित हुईं –

तालपुरी बी ब्लॉक, वार्ड 01, रुआबांधा भाठापारा कर्मा भवन, वार्ड 02, रुआबांधा दुर्गा मंच, वार्ड 03, रुआबांधा, वार्ड 04, एच.एस.सी.एल. कॉलोनी रिसाली, वार्ड 05, रुआबांधा सेक्टर नारी जागरण, वार्ड 06

बैठकों में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय के साथ चुनावी तैयारियों को गति देने पर विचार-विमर्श हुआ।

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि नगर निगम चुनाव में जीत का रास्ता बूथ से होकर जाता है। बूथ जीता तो चुनाव जीता। एक-एक कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत है। अपने-अपने मेहनत के बल पर ही हमने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है, वही मेहनत अब निगम चुनाव में भी करनी है।

उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता अपने बूथ को अपना परिवार मानकर काम करे। हर घर तक पहुंचना है, हर मतदाता से संपर्क करना है और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है। रिसाली में भाजपा के विकास कार्यों और डबल इंजन सरकार के काम के दम पर ही हम ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।

रिसाली निगम चुनाव सहप्रभारी आशु चंद्रवंशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव की तैयारी अब अंतिम चरण में है। हर बूथ पर पन्ना प्रमुख से लेकर बूथ समिति तक पूरी टीम सक्रिय होनी चाहिए। मतदाता सूची का पुनः निरीक्षण, नए मतदाताओं से संपर्क और हर वार्ड में मजबूत जनसंपर्क ही हमारी जीत की कुंजी है।

उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अनुशासन, समन्वय और एकजुटता के साथ काम करें। कोई भी बूथ कमजोर नहीं रहना चाहिए। वार्ड की हर गली, हर घर तक भाजपा का संदेश पहुंचे, यही हमारी जिम्मेदारी है। संगठन की मजबूती ही चुनाव में बड़ी जीत दिलाएगी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से रिसाली निगम चुनाव सहप्रभारी आशु चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, जिला मंत्री शैलेन्द्र सेंडे, मंडल महामंत्री गुड्डु झा, दशरथ साहू, संयोजक सुनील साहू, बूथ अध्यक्ष अरविन्द नारखड़े, विपुल वर्मा, पार्षद शीला नारखड़े, स्नेहल, प्रेम साहू, सचिन गोस्वामी सहित बूथ स्तर के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह बना आत्मीयता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा संगम
    • November 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नवा रायपुर स्थित निवास में आज आयोजित दीपावली मिलन समारोह सामाजिक समरसता, आत्मीयता, सेवा भावना और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा संगम बना।…

    और पढ़ें
    प्रत्येक शनिवार स्कूलों में एक घंटे योग, खेलकूद, स्काउट और एनसीसी गतिविधियों को दें बढ़ावा*
    • November 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज शिक्षा विभाग के संभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक अपने शासकीय आवास कार्यालय के सभाकक्ष में लेकर प्रदेश में शैक्षणिक गुणवत्ता,…

    और पढ़ें