बीएसपी आवास मामले में ऐतिहासिक राहत पर आभार – पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री श्री साय से भेंट

शेयर करें

भिलाईनगर। भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के आवासों को लेकर लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान और शासन द्वारा दी गई ऐतिहासिक राहत पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में भिलाई स्टील प्लांट के ‘सेवानिवृत्त कार्मिक कल्याण संघ’ एवं ‘थर्ड पार्टी कल्याण संघ’ के पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट की और जनहितैषी निर्णय के लिए उनका हृदय से आभार जताया।

भेंट के दौरान पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि बीएसपी टाउनशिप में रिटेंशन स्कीम के अंतर्गत निवासरत पूर्व कार्मिकों तथा थर्ड पार्टी आवास धारकों के सामने आवास नवीनीकरण व नियमितीकरण को लेकर लंबे समय से गंभीर अनिश्चितता बनी हुई थी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय और सांसद विजय बघेल के निरंतर प्रयासों तथा राज्य शासन की संवेदनशीलता के कारण इस समस्या का सुगम व न्यायसंगत समाधान संभव हो सका है।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें