सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन एवं अड्डेबाजी के विरुद्ध दुर्ग पुलिस का विशेष अभियान, 27 प्रकरणों में वैधानिक कार्रवाई

शेयर करें

थानावार कार्रवाई में खुर्सीपार में 11, उतई में 07, कुम्हारी में 03, मोहन नगर में 02, नेवई में 02 एवं जामुल में 02 प्रकरण दर्ज किए गए।

दुर्ग // जिला दुर्ग के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, अड्डेबाजी एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों की रोकथाम हेतु 31 अक्टूबर शनिवार को विशेष अभियान चलाकर कुल 27 प्रकरणों में वैधानिक कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों, पार्कों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग एवं निगरानी की गई। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करते पाए गए व्यक्तियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के अंतर्गत कुल 27 प्रकरणों में वैधानिक कार्रवाई की गई।

थानावार कार्रवाई का विवरण

▪️ थाना खुर्सीपार – 11 प्रकरण
▪️ थाना उतई – 07 प्रकरण
▪️ थाना कुम्हारी – 03 प्रकरण
▪️ थाना मोहन नगर – 02 प्रकरण
▪️ थाना नेवई – 02 प्रकरण
▪️ थाना जामुल – 02 प्रकरण

उक्त अभियान में जिले के समस्त थाना प्रभारियों, थाना एवं चौकी स्टाफ, पेट्रोलिंग टीमों तथा अभियान में शामिल पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा समन्वित रूप से सघन चेकिंग, निगरानी एवं वैधानिक कार्रवाई की गई।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज बॉलीवुड की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका पलक मुच्छल, स्वास्ति मेहुल और गायक अभिजीत भट्टाचार्य की प्रस्तुतियां होंगी आकर्षण का केंद्र
    • November 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली लोकपरंपराओं, जनजातीय जीवनशैली और कला-संगीत की अनुपम छटा के साथ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026…

    और पढ़ें
    केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया कल छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री श्री साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ
    • November 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया 01 नवंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे…

    और पढ़ें