दुर्ग // आज विजयदशमी (दशहरा) पर्व के पावन अवसर पर दुर्ग पुलिस ने पूर्ण विधि-विधान और पारंपरिक गरिमा के साथ शस्त्र पूजा, वाहन पूजन एवं हवन का आयोजन किया गया। इस विशेष अनुष्ठान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित उपस्थित रहे। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुलिस विभाग के आधुनिक एवं पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों तथा वाहनों का तिलक लगाकर, अक्षत और पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से पूजन किया।
इस अवसर पर पुलिस लाइन में उपलब्ध विभागीय वाहनों एवं राजपत्रित अधिकारियों के शासकीय वाहनों का भी विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। शस्त्र पूजन एवं हवन की प्रक्रिया संपन्न होने के पश्चात निर्धारित प्रक्रिया एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप ब्लैंक कारतूसों से औपचारिक फायरिंग की गई।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मणिशंकर चन्द्रा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल सहित राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं पुलिस कर्मचारियों की उपस्थिति रही। आयोजन के दौरान पुलिस विभाग की परंपराओं, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया।





