सेवा संकल्प अभियान के तहत जामुल पालिका के स्वच्छता दीदियों का किया सम्मान

शेयर करें

जामुल // राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 25 वर्ष सेवा संकल्प अभियान के तहत “मेरा सेवा, मेरा योगदान” के संकल्प के साथ स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम में वार्ड-05, राम मंदिर तालाब  तालाब में स्वच्छता अभियान में सहभागिता कर श्रमदान किया गया।

भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता गण, पार्षद गण, अधिकारियों, कर्मचारियों गण, तालाब परिसर की सफाई कर स्वच्छ भारत के निर्माण में जनभागीदारी का संदेश दिया।

कार्यक्रम में  भाजपा मंडल की प्रभारी पूनम शुक्ला जिला सह कोषाध्यक्ष हेमंत देवांगन, नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रमाकांत साहू, मंडल अध्यक्ष प्रशांत बंटी गुप्ता एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रेखराम बंछोर मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

अंत में पूर्व मंडल अध्यक्ष जोगेश्वर सोनी एवं उनकी धर्मपत्नी पूनम सोनी के द्वारा जामुल् नगर पालिका की सभी स्वच्छता महिला दीदीयों का सम्मान किया गया ।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ के 06 जिलों के 312 वैद्यों का किया गया प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य
    • October 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड (छत्तीसगढ़ शासन, वन विभाग) द्वारा  25 सितंबर से 30 सितंबर तक छत्तीसगढ़ के 06 जिलों कोण्डागांव, नारायणपुर कांकेर, धमतरी,…

    और पढ़ें
    बस्तर में पहली बार संभाग स्तरीय टाइगर प्रोटेक्शन कार्यशाला का आयोजन
    • October 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप के विशेष मार्गदर्शन और निर्देशानुसार, बस्तर संभाग में वन्यप्राणियों के संरक्षण और उनकी प्रभावी मॉनिटरिंग को लेकर…

    और पढ़ें