राज्यपाल श्री डेका ने गांधी जयंती पर की साफ-सफाई

शेयर करें

रायपुर // राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत लोक भवन परिसर के बाहर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर पर राज्यपाल श्री डेका ने लोक भवन परिसर में स्वच्छता गतिविधियों में सहभागिता करते हुए स्वयं साफ-सफाई की। लोक भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सुबह परिसर के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने झाड़ू लगाकर कचरे को एकत्रित किया तथा उसका उचित निपटान किया।

राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि इसे हमें अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। स्वच्छ और सुंदर परिसर के साथ स्वच्छ समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।

इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा उपस्थित रहेे।

  • Related Posts

    शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने स्कूलों में साईंश्योर न्यूट्रिशन पायलट प्रोजेक्ट का किया शुभारंभ
    • October 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए श्री सत्य साईं अन्नपूर्णा…

    और पढ़ें
    आशीष टिकरिया ने जनसंपर्क संचालक का पदभार संभाला
    • October 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // जनसंपर्क विभाग के नव नियुक्त संचालक आशीष टिकरिया ने आज जनसंपर्क संचालनालय में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका आत्मीय स्वागत…

    और पढ़ें