शिवनाथ नदी गुरूद्वारा के पास, कसारीडीह तालाब तथा बांधा तालाब उरला सहित तीन स्थनो में होगा गणेश विसर्जन

शेयर करें

जल श्रोत प्रदूषित ना हो इसलिए फुल एवं पूजा सामग्री के लिए अस्थायी कुंड की व्यवस्था

दुर्ग । निगम ने गणेश विसर्जन के लिए पहले ही तैयारी शुरू कर दी है। दिनांक 19 एवं 20 सितम्बर को गणेश जी की प्रतिमा विर्सजन हेतु नगर निगम आयुक्त श्री हरेश मंडावी ने विर्सजन स्थल पर समुचित व्यवस्था हेतु अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है । गणेश विर्सजन हेतु वार्ड क्रमांक – 55 पुलगांव षिवनाथ नदी गुरूद्वारा के पास, वार्ड क्रमांक – 29 कसारीडीह तालाब एवं वार्ड क्रमांक – 57 व 58 उरला बांधा तालाब को चिन्हित किया गया है । इन तीन स्थानों के अतिरिक्त शहर के अन्य तालाबो पर मुर्ति विर्सजन प्रतिबंधित है ।

इस हेतु इन तीनो स्थानो पर फुल एवं पुजा सामग्री के विर्सजन हेतु अलग से अस्थायी कुंड बनाया जा रहा है । जिससे जल श्रोत दुषित न हो । तीनो स्थान पर आवष्यक व्यवस्था हेतु नोडल अधिकारी एम.पी. गोस्वामी प्रभारी कार्यपालन अभियंता मोबाईल नंबर 91653-53005 के निर्देषन में अधिकारी एवं कर्मचारियों की टीम बनाई है। टीम के द्वारा विसर्जन स्थल पर पहुच मार्ग पर समतलीकरण अस्थाई कुंड का निर्माण, वाटर प्रुफ शामियाना कुर्सी टेबल, सफाई सफाई, डस्टबीन, चिन्हित स्थलों पर मूर्ति विसर्जन नाव, गोताखोर और मूर्ति विसर्जन के लिए क्रेन की व्यवस्था की जावेगी । निगमायुक्त हरेश मंडावी ने शिवनाथ में अधिकारियों के साथ पहुँचकर साफ सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।

  • Related Posts

    चावल पापड़ उद्योग से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ती हुई ग्रामीण महिलाएं
    • June 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग //  जिले के ग्राम पंचायत ननकट्ठी की श्रीमती विद्यावती चौधरी आज ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा का प्रतीक बन चुकी हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से जुड़कर…

    और पढ़ें
    भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर  शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर सुरक्षित की गई सरकारी जमीन
    • June 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा अवैध कब्जाधारियों और भू-माफियाओं के खिलाफ निरंतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में प्रशासनिक…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *