भिलाई नगर विधानसभा की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न

शेयर करें

भिलाई // भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रह ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दिशा और आगामी कार्ययोजना के संबंध में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से सुनिश्चित होती है। प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के साथ निरंतर जनसंपर्क करते हुए पार्टी की विचारधारा एवं केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम प्रकाश पांडेय ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संवाद, समन्वय और सक्रियता आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ऊर्जा के साथ संगठनात्मक गतिविधियों में जुटने और जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने की। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका से संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री श्रीमती सुषमा जेठानी ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री श्री मनीष अग्रवाल जी ने किया।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार साहू, शिरीष अग्रवाल, बिजेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, चिन्ना केशवालु, गोपाल कृष्ण वर्मा, विनोद सिंह, सह प्रभारी मीडिया सूरज जायसवाल, विजय सिंह, योगेंद्र सिंह, दया सिंह, रश्मि सिंह, मदन सेन, तिलक राज यादव, जाकिर हुसैन, डॉ. प्रदीप चौधरी, प्रवीण पांडेय, गोल्डी सोनी, ऋतुराज शर्मा, बी. पद्मनाभन, धर्मेंद्र सिंह, रोहित साहू सहित जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सेवा सेतु से दूरस्थ अंचलों में नागरिक सेवाओं तक पहुंच हुई आसान
    • September 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // शासन की डिजिटल पहल सेवा सेतु के माध्यम से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों तक विभिन्न शासकीय सेवाएं अब सरल और सुविधाजनक तरीके से पहुंच रही…

    और पढ़ें
    गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, महानदी के तटीय क्षेत्रों में प्रशासन अलर्ट मोड पर
    • September 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खोले जाने और जांजगीर-चांपा जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।…

    और पढ़ें