तेज बारिश के बहाव में मोटरसाइकिल सहित बहकर पेड़ में फंसे युवक को उतई डायल-112 टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया

शेयर करें

दुर्ग // लगातार हो रही बारिश के दौरान ग्राम पव्वारा निवासी लोकेश्वर साहू मोटरसाइकिल से ग्राम पव्वारा से खमहरिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कोकड़ी नाला पुल पर पानी का बहाव अत्यधिक तेज होने के कारण वह मोटरसाइकिल सहित पानी के तेज बहाव में बह गए।

युवक किसी तरह बहते हुए एक पेड़ के सहारे पहुंचकर उससे लटक गया और तेज बहाव के बीच वहीं फंस गया। इस दौरान युवक द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर अपने फंसे होने की सूचना दी गई तथा सहायता मांगी गई।

सूचना प्राप्त होते ही थाना उतई पुलिस एवं डायल-112 की टीम तत्काल कोकड़ी नाला पुल के पास पहुंची। पुलिस टीम द्वारा परिस्थितियों का आकलन करते हुए सुरक्षित तरीके से युवक तक पहुंच बनाई गई और उसे पेड़ के सहारे से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

रेस्क्यू में शामिल पुलिस टीम थाना उतई के निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रशिक्षु उप निरीक्षक दीपक कुमार, प्रधान आरक्षक आशीष सिंह, आरक्षक राजीव दुबे, दीपक जॉन एवं डायल-112 के चालक द्वारा रेस्क्यू कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

दुर्ग पुलिस आमजन से अपील करती है कि लगातार बारिश के दौरान नदी, नाला, पुल-पुलिया एवं तेज बहाव वाले स्थानों पर विशेष सावधानी बरतें। पानी का बहाव तेज होने पर पुल या नाला पार करने का प्रयास न करें। किसी आपात स्थिति में स्वयं जोखिम उठाने के बजाय तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम अथवा डायल-112 को सूचना दे ।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ के शपथ ग्रहण समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
    • September 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ के शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने संघ के…

    और पढ़ें
    आंगन मिलन सेवा, रक्तदान एवं नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
    • September 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुंगेली जिले के ग्राम मदकू में 68 करोड़ 96 लाख 96 हजार रुपये की लागत के 21 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं…

    और पढ़ें