शासकीय पॉलीटेक्निक दुर्ग में रिक्त सीटों पर संस्था स्तर की काउंसिलिंग 8 सितंबर को

शेयर करें

दुर्ग // उप्रउ शासकीय पॉलीटेक्निक दुर्ग में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रथम वर्ष के विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में स्थानांतरण प्रमाण-पत्र लेने के कारण रिक्त हुई 5 सीटों पर प्रवेश के लिए संस्था स्तरीय काउंसिलिंग आयोजित की गई है। मेरिट सूची के अनुसार पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी 8 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे संस्था परिसर में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। 

रिक्त सीटों में मेकेनिकल इंजीनियरिंग की 1, विद्युत इंजीनियरिंग की 1, कंप्यूटर साइंस की 1 तथा मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट की 2 सीटें शामिल हैं। अभ्यर्थियों के लिए पंजीयन प्रक्रिया 3 सितंबर को सुबह 10 बजे से 6 सितंबर 2026 की रात 11.59 बजे तक निर्धारित है।

संस्था स्तर पर सीट आबंटन के लिए अभ्यर्थियों का 8 सितंबर को सुबह 10 बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा। आबंटित सीटों पर प्रवेश की कार्यवाही 8 सितंबर दोपहर 1 बजे से 9 सितंबर दोपहर 1 बजे तक की जाएगी। यदि इसके बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं, तो 9 सितंबर को दोपहर 1.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक मेरिट सूची के अनुसार उन अभ्यर्थियों को भी अवसर दिया जाएगा, जो 8 सितंबर को अनुपस्थित रहे, उपस्थित होने के बावजूद सीट आबंटित नहीं हुई अथवा आबंटित सीट पर प्रवेश लेने के बाद उच्च वरीयता वाले विषय या विकल्प का चयन करना चाहते हैं। प्राचार्य उदय प्रसाद उदय शासकीय पॉलीटेक्निक दुर्ग ने पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल
    • November 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंगुरुद्वारे में मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की मुख्यमंत्री ने लंगर में ग्रहण किया प्रसाद सिख समाज के लोगों को प्रकाश पर्व की दी बधाई…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
    • November 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज इस्पात नगरी खुर्सीपार भिलाईवासियों को कुल 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह…

    और पढ़ें