आरोपी भीम सोनकर को कलेक्टर ने किया जिलाबदर

शेयर करें

सीमावर्ती जिलों की सीमाओं में एक वर्ष की अवधि तक आरोपी का प्रवेश प्रतिबंधित

दुर्ग // कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अभिजीत सिंह ने आरोपी भीम सोनकर के आपराधिक आचरण एवं प्रवृत्ति पर नियंत्रण किए जाने तथा आम जनता में अमन-चौन, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5(ख) के वैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत जिलाबदर की कार्यवाही की है।

जिला कलेक्टर एवं दण्डाधिकारी श्री सिंह के आदेशानुसार भीम सोनकर पिता नंदू सोनकर, उम्र 34 वर्ष, निवासी गैंगखोली वार्ड नंबर 12, थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग (छ.ग.) को राजस्व जिला दुर्ग एवं उसके सीमावर्ती जिले रायपुर, बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, बालोद एवं धमतरी जिलों की सीमाओं से आदेश पारित की तिथि से एक सप्ताह के भीतर अपने आपको हटा लेने अथवा बाहर चले जाने कहा गया है। साथ ही बदमाशा भीम सोनकर को इस तिथि से एक वर्ष की अवधि तक उक्त जिलों की सीमाओं में जिला दण्डाधिकारी की बिना अनुमति के प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन एवं थाना कुम्हारी के अभिलेखों के अनुसार अनावेदक भीम सोनकर वर्ष 2016 से लगातार आपराधिक कृत्यों में संलिप्त है। आरोपी के विरुद्ध आम जनता से गाली-गलौज, मारपीट करना, अवैध वसूली करना, गुंडागर्दी कर लोगों को डराना-धमकाना तथा जान से मारने की धमकी देने जैसे कई गंभीर अपराध करने की आदत है।

आरोपी के विरुद्ध थाना कुम्हारी में कई अपराध पंजीबद्ध हैं और पुलिस द्वारा समय-समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई, फिर भी उसके आपराधिक कृत्यों में कोई सुधार नहीं आया है। आरोपी के इस आतंक व भय से आम जनता और साक्षी डरे व भयभीत रहते हैं, जिससे क्षेत्र में लोक व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। प्रकरण में पुलिस प्रतिवेदन, अभियोजन के कथनों तथा साक्ष्यों का बारीकी से अनुशीलन करने के पश्चात, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री सिंह ने क्षेत्र में शांति एवं भयमुक्त वातावरण बनाए रखने हेतु आरोपी भीम सोनकर के विरुद्ध यह जिलाबदर की सख्त कार्यवाही की है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    डिजिटल सुविधा से आसान हुआ धान विक्रय, घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर उपार्जन केंद्र पहुंच रहे किसान
    • November 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया को सरल, सहज और सुविधाजनक बनाने के लिए डिजिटल तकनीक…

    और पढ़ें
    सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन
    • November 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर //  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि हमारी सरकार नागरिक-केंद्रित सुशासन के संकल्प एवं जवाबदेही शासन के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम हेल्पलाइन 1076 यह सुनिश्चित करती…

    और पढ़ें