फर्जी वेबसाइट से खाद्य लाइसेंस के नाम पर ठगी, कारोबारियों को सावधान रहने की अपील

शेयर करें

दुर्ग // खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने खाद्य कारोबारियों को फर्जी वेबसाइटों और अधिक राशि वसूलने वाले बिचौलियों से सावधान रहने की अपील की है। विभाग के संज्ञान में आया है कि फर्जी वेबसाइट foodlicenseportalorg के जरिए खाद्य पंजीयन/लाइसेंस के नाम पर राशि लेकर ठगी की जा रही है।

ग्राम हिंगना निवासी हरजिंदर सिंह भी इस वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर 2 हजार रुपये का भुगतान कर धोखाधड़ी का शिकार हुए। उप संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पंजीयन एवं लाइसेंस के लिए आवेदन केवल FSSAI के अधिकृत पोर्टल foscos.fssai.gov.in से ही करें। .

खाद्य पंजीयन का निर्धारित शुल्क 100 रुपये वार्षिक तथा खाद्य लाइसेंस का शुल्क 5 हजार रुपये है। कारोबारियों से अपील की गई है कि अनधिकृत वेबसाइट, व्यक्ति या च्वाइस सेंटर को व्यक्तिगत जानकारी अथवा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि न दें।

  • Related Posts

    ओडिशा के मलकानगिरी से भी इलाज के लिए पहुंच रहे मरीज, गौतम मजूमदार, ध्रुवल राय और दत्ता को मिल रही राहत
    • October 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // कभी दुर्गम क्षेत्र के रूप में पहचाने जाने वाले बस्तर के सुकमा जिले में अब स्वास्थ्य सेवाएं दूर-दराज के मरीजों के लिए उम्मीद बन रही हैं। जिला…

    और पढ़ें
    कृषि, पशुपालन और मानव स्वास्थ्य से जुड़े अनुसंधान के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण उपलब्धि
    • October 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला छत्तीसगढ़ में उच्चस्तरीय जैव-सुरक्षा अनुसंधान को…

    और पढ़ें