पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ

शेयर करें

एससी, एसटी और ओबिसी वर्ग के पात्र विद्यार्थियों से समय-सीमा में आवेदन करने की अपील 

रायपुर // अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे पात्र विद्यार्थियों के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। विभाग द्वारा पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन कर योजना का लाभ लेने की अपील की गई है।

विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार नवीनीकरण (Renewal) आवेदन की प्रक्रिया 20 जून 2026 से प्रारंभ हो चुकी है, जबकि नवीन (Fresh) आवेदन 01 अगस्त 2026 से लिए जा रहे हैं।

छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को आवेदन से पूर्व आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने होंगे। इनमें वैध जाति प्रमाण-पत्र, छत्तीसगढ़ मूल निवास प्रमाण-पत्र, आधार से सीडेड सक्रिय बैंक खाता तथा नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की प्रक्रिया पूर्ण करना अनिवार्य है।

पात्र विद्यार्थी पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विभाग ने विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि वे सभी आवश्यक औपचारिकताएं समय पर पूर्ण करते हुए निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन करें, ताकि छात्रवृत्ति का लाभ समय पर प्राप्त हो सके।

  • Related Posts

    ओडिशा के मलकानगिरी से भी इलाज के लिए पहुंच रहे मरीज, गौतम मजूमदार, ध्रुवल राय और दत्ता को मिल रही राहत
    • October 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // कभी दुर्गम क्षेत्र के रूप में पहचाने जाने वाले बस्तर के सुकमा जिले में अब स्वास्थ्य सेवाएं दूर-दराज के मरीजों के लिए उम्मीद बन रही हैं। जिला…

    और पढ़ें
    कृषि, पशुपालन और मानव स्वास्थ्य से जुड़े अनुसंधान के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण उपलब्धि
    • October 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला छत्तीसगढ़ में उच्चस्तरीय जैव-सुरक्षा अनुसंधान को…

    और पढ़ें