राज्य कर्मचारी संघ जिला दुर्ग इकाई कार्यकारिणी गठन

शेयर करें

दुर्ग // राज्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति के मध्य प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा राज्य कर्मचारी संघ के जिला कार्यकारिणी एवं विकासखंड कार्यकारिणी का चयन एवं घोषणा प्रांतीय महामंत्री राज्य कर्मचारी संघ, बोधीराम निषाद द्वारा विधिवत किया गया।

जिला संयोजक डॉ शशिभूषण शर्मा को जिला अध्यक्ष, उप संयोजक बिरेन्द्र कुमार यदु, सचिव, दिनेश वर्मा कोषाध्यक्ष किशोर तिवारी को जिला उपाध्यक्ष, जितेंद्र ध्रुव जिला कोषाध्यक्ष, नीलमचंद ताम्रकार जिला उपाध्यक्ष, एवं महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पद पर श्रीमती सुनीता ठाकुर के चयन कर घोषणा की गया। तथा तीनों विकासखंड स्तर पर कार्यकारिणी हेतु नाम प्रस्तावित किये गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारतमाता, भगवान विश्वकर्मा, माँ सरस्वती एवं भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत जी ठेंगड़ी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना से हुई। तत्पश्चात ‘संगठन गढ़े चलो’ गीत की प्रस्तुति श्री किशोर तिवारी जी द्वारा प्रस्तुत किया गया।

अपने उद्बोधन में प्रांतीय महामंत्री श्री निषाद ने संघ के उद्देश्यों एवं कर्मचारी हितों के लिए राज्य एवं राष्ट्र हित पर कार्य प्रणाली पर विस्तृत सारगर्भित प्रकाश डाला। इस अवसर पर दुष्यंत साहू दुर्ग जिला सहकार्यवाहक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी उपस्थित थे। श्रीमती मिथलेश विश्वकर्मा भारतीय मजदूर संघ दुर्ग जिला अध्यक्ष, हरीशंकर चतुर्वेदी, बी.एम.एस. जिला दुर्ग महामंत्री, विरेन्द्र देवांगन प्रांतीय प्र अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संघ इन सभी ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रहित व कर्मचारी हितों को सर्वोपरि बताया एवं संघ में निःस्वार्थ कार्य हेतु संकल्प लिया

इस अवसर पर अशोक वर्मा, विवेकानंद ताम्रकार अभिषेक ताम्रकार, शेषनारायण ठाकुर, सिद्धार्थ भुवाल डोमार वर्मा, सुनील बंछोर,राजेश्वर देशमुख, तोमेश साहू उपस्थित थे विकासखंड कार्यकारिणी ब्लाक पाटन से पुरुषोत्तम सपहा, घनश्याम साहू, वीरेंद्र साहू, ललित बिजोरा ।

दुर्ग ब्लॉक से श्रीमती हर्षा हरिहरणों, संतोष लहरे, ऋषि शुक्ला, गिरधर देवांगन, मणिकांत मरकाम धमधा ब्लॉक से राजेश कुमार, उत्तम पोटाई, शेषनारायण ठाकुर ,अभिषेक सिंह राजपूत गिरधर साहू ,रूपेंद्र ठाकुर अनिल माली, अजय तिग्गा मुकेश कहार उपस्थित थे। इस अवसर पर समस्त कार्यकारिणी को वीरेंद्र देशलहरा जिला अध्यक्ष बलोद द्वारा बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गयी ।

  • Related Posts

    अपना हेल्प क्यूआर’ लोगो का शुभारंभ, दुर्घटना की स्थिति में एक स्कैन से मिलेगी त्वरित सहायता
    • October 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित यातायात का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूरजपुर में आयोजित मैराथन में करीब 800 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक…

    और पढ़ें
    मातृत्व के अनमोल पलों में प्रिया को मिला आर्थिक संबल, मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी सहारा
    • October 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मां बनना किसी भी महिला के जीवन का अनमोल अनुभव होता है। इस दौरान मां और नवजात शिशु के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और देखभाल के लिए परिवार…

    और पढ़ें