सुरडुंग हाई स्कुल में नपा अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर के द्वारा 40 छात्राओं को सायकल वितरण किया गया

शेयर करें

जामुल // नगर पालिका जामुल के सुरडुंग हाई स्कुल में राज्य शासन के सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर के मुख्य अतिथ्य में 40 शालेय छात्राओं को सायकल वितरण किया गया।

नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि हमारी राज्य सरकार द्वारा हर वर्ग के लिए अनेक योजनायें संचालित हो रही है। जिसमें से यह सरस्वती सायकल योजना हमारे बेटियों के बेहतर शिक्षा के लिए महत्व पूर्ण योजना है। इसके माध्यम से हमारे क्षेत्र के छात्राओं को समय पर शाला आने जाने सुविधा मिलेगी जो कि समय पर स्कूल पहुंचने के साथ अन्य कार्य में भी उपयोग होगा और आज के परिवेश में शिक्षा बहुत आवश्यक है।

इसी विषय को दृष्टिगत रखते हुए हमारे छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा यह योजना का लाभ पुरे प्रदेश भर में दिया जा रहा है। मैं अपने क्षेत्र के शालेय छात्राओं को जिन्हे सरस्वती सायकल योजना का लाभ हुआ है। उन्हे शुभकामनाए देता हु कि वो निरंत शाला आये और गहन अध्यन कर इस योजना को सफल बनाये।

सरस्वती सायकल वितरण के अवसर पर पार्षदगण शांति टंडन, अहिल्या वर्मा, सुरडुंग हाई स्कूल के विधायक प्रतिनिधि जितेन्द्र सिंह ठाकुर, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधी विशेश्वर वर्मा, विद्यालय के प्राचार्य जगदीश दिल्लीवार, संकुल समन्वयक अशोक कुमार वर्मा, व्याख्याता रमेश कुमार साहू शिक्षक, शिक्षिका अनिल चौधरी, रेणु मिश्रा, उमा वर्मा, दिव्या मंडावी, सऊदीन निशा, निकिता गुप्ता, प्रभा साहू, ज्योति गावले सहित स्कुल के छात्राये उपस्थित थें।

  • Related Posts

    निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पारिवारिक सदस्यों के प्रतिनिधियों के रूप में नाम-निर्देशन पर रोक, राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना
    • August 11, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्य शासन ने नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पारिवारिक सदस्यों के प्रतिनिधियों के रूप में नाम-निर्देशन पर रोक लगा दी है। नगरीय प्रशासन एवं विकास…

    और पढ़ें
    राजनांदगांव में 25वीं छत्तीसगढ़ स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
    • August 11, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राजनांदगांव के दिग्विजय स्टेडियम में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026-27 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन…

    और पढ़ें