दुर्ग // हत्या प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी करते हुए दुर्ग पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। उक्त प्रकरण में अपराध क्रमांक 240/2024 धारा 103(1), 332(a), 309(6), 61(2), 3(5), 317(2), 238 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत विवेचना की जा रही है।
प्रकरण में पूर्व में आरोपिया दीपजोत कौर संधु उर्फ निक्की एवं एक अपचारी बालिका को 14 अगस्त 2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका था। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं मेमोरेण्डम कथन के आधार पर फरार आरोपी सुमित लालवानी की लगातार तलाश की जा रही थी। घटना के बाद आरोपी गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था।
मुखबिर सूचना एवं सतत प्रयासों के आधार पर आरोपी की लोकेशन नागपुर (महाराष्ट्र) में प्राप्त हुई। पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी द्वारा प्रकरण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।
उक्त कार्रवाई में थाना उतई के निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक श्रीराम पेन्ड्रो, सहायक उप निरीक्षक सुरेश पाण्डेय, आरक्षक ध्रुवनारायण चन्द्राकर एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।






