जामुल // नगर पालिका जामुल विकास कार्य का नित्य नये आयाम गढ़ रहा है। इसी परिपेक्ष में वार्ड क्र. 09 रावण भाठा के प्राथमिक शाला परिसर में डोम शेड निर्माण का स्थल पूजन नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने किया।
इस अवसर पर नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने कहा कि हमारी प्राथमिकता सिर्फ मुलभुत कार्य ही नहीं बल्कि क्षेत्र के शिक्षण संस्थाओं में भी सुविधा उपलब्ध कराया जाना है। जिससे इस शाला में होने वाले सांस्कृतिक सम्मेलन के साथ शिक्षा से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन हो सके। जिससे इस शाला के विद्यार्थियों को शिक्षा के अलावा अन्य कला का प्रदर्शन करने का मौका मिले। जिससे हमारे नगर के प्रतिभावान छात्रों को पहचान मिले।
यहां निर्मित होने वाले डोम शेड का निर्माण वार्ड क्र. 09 के पार्षद श्रीमती सीमा यादव के पार्षद निधी मद से होगा। स्थल पूजन के अवसर पर वार्ड पार्षद सीमा यादव, विशिष्ट जन अरविंद यादव, खेमलाल नारंग, सुमीत सिंह, फुल सिंह, गणेश यादव, हरिशचन्द, शिक्षक शिक्षिकायें एवं छात्र गण उपस्थित थे।






