घर के सामने सड़क व नाली पर कब्जा करने पर चला बुलडोजर, तार, फेंसिंग एवं जाली से घेरकर कर रहा था अतिक्रमण

शेयर करें

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत जोन 02 वैशालीनगर क्षेत्र में निगम के राजस्व विभाग की टीम कुरूद में घर के सामने सड़क पर कब्जा कर आवागमन को बाधित करने तथा नाली के उपर रेम्प बनाकर पानी निकासी बाधक करने की शिकायत पर दो अलग-अलग स्थान पर कार्यवाही करते हुए तोड़फोड़ कर स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराया। निगम क्षेत्र में अतिक्रमण, अवैध निर्माण करने वालों पर शिकंजा कसने निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने अधिकारी/कर्मचारियों की टीम बनाई है जो ऐसे कार्य करने वालों पर कार्यवाही कर रहे है। कुरूद ढांचा भवन और सुंदर नगर में किए गए कार्यवाही पूर्व इन्हें स्वयं से कब्जा हटाने की मोहलत दिए जाने के बाद भी नहीं हटाने पर जोन 02 आयुक्त पूजा पिल्ले के निर्देश पर पुलिस बल की उपस्थिति में तोड़फोड़ की कार्यवाही को अंजाम दिया गया!

Advertisements
KWBD

जोन 02 के सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम ने बताया कि जोन आयुक्त के निर्देश पर अवैध कब्जा करने वाले दो स्थानों पर कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि वार्ड 16 ढांचा भवन कुरूद में आशिष शुक्ला और राहूल सिंह के द्वारा घर के सामने सड़क पर अतिक्रमण करते हुए टीन शेड और जाली तार फैंसिग के माध्यम से आवागमन को बाधित कर रहे थे, इस कारण आगे के मकान के रहवासियों को आने जाने में परेशानी हो रही थी, शिकायत के आधार पर उक्त दोनों परिवार को स्वयं से कब्जा हटाने नोटिस दिया गया था, नहीं हटाने पर तोड़फोड़ करने निगम की टीम पहुंची तो इस दौरान राहूल सिंह अपने मकान व निर्माण संबंधी कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया और निगम की टीम से हुज्जत करने लगे फिर मौके पर तत्काल पुलिस बल बुलाकर तोड़फोड़ की कार्यवाही की गई।

इस दौरान आशीष शुक्ला द्वारा सड़क को घेरकर बनाए टीन शेड को निकलवाते हुए सड़क को कब्जा मुक्त मुक्त कराया गया। इसी प्रकार सुन्दर नगर में घर का पानी सड़क पर बहने की शिकायत पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची जहां छोटू चावला और केपी तातोले के घर के सामने पानी निकासी की समस्या का निराकरण करने उनके द्वारा घर के सामने बनाए रेम्प को जेसीबी से तोड़कर स्थल को समतल किया गया। कार्यवाही के समय मदन तिवारी, कन्हैया, चैतू, लालू, गोकरण सहित तोड़फोड़ का अमला एवं पुलिस बल उपस्थित थे।
संलग्न-फोटो जनसम्पर्क अधिकारी

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
    • August 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंडौण्डीलोहारा में आयोजित समारोह में 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 25…

    और पढ़ें
    स्व-सहायता समूह से 70 हजार रुपये का ऋण लेकर शुरू की मक्का खेती, घर से ही बिक रही उपज, बढ़ा परिवार की आय का आधार
    • August 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। स्वयं सहायता…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *