जनगणना 2027 के तहत शिक्षकों को कर्तव्य प्रमाण पत्र व अर्जित अवकाश प्रदान संबंधी आदेश निरस्त

शेयर करें

दुर्ग // कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी अभिजीत सिंह ने जिले में “भारत की जनगणना 2027” के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य में प्रगणक एवं पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त शिक्षकों को सामूहिक कर्तव्य प्रमाण पत्र (ड्यूटी सर्टिफिकेट) जारी करने तथा अर्जित अवकाश प्रदान करने संबंधी पूर्व में जारी आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक, समग्र शिक्षक फेडरेशन द्वारा सौंपे गए दायित्वों के सफल निर्वहन का उल्लेख करते हुए कार्यरत शिक्षकों को कर्तव्य प्रमाण-पत्र जारी करने एवं अर्जित अवकाश स्वीकृत करने हेतु पत्र प्रेषित किया गया था, जिसके संदर्भ में जारी पूर्व आदेश को प्रशासनिक एवं तकनीकी कारणों से निरस्त करते हुए स्पष्ट किया गया है कि इस विषय में शासन से आगामी दिशा-निर्देश प्राप्त होने के उपरांत ही आगे की नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

  • Related Posts

    इन्द्रावती पार माड़ क्षेत्र में फंसे थे पटवारी-सर्वेयर दल के सदस्य, जिला अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के बाद सभी स्वस्थ
    • September 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // लगातार बारिश और बाढ़ के बीच इन्द्रावती नदी पार माड़ क्षेत्र में फंसे पटवारी एवं सर्वेयर सहित 6 कर्मचारियों को जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से एयरलिफ्ट…

    और पढ़ें
    मुनगे से पोषण की बेहतरीन पहल: ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान का किया उल्लेख
    • September 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // कुपोषण के खिलाफ छत्तीसगढ़ की एक स्थानीय पहल अब राष्ट्रीय मंच तक पहुंच गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की…

    और पढ़ें