उतई पुलिस ने अवैध रूप से 30 पौवा देशी मसाला का परिवहन में तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की।

शेयर करें

दुर्ग // दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब के परिवहन, तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 13 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल में अवैध शराब रखकर अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से पतोरा बस्ती, उतई-पाटन रोड किनारे शराब का अवैध परिवहन कर रहा है।

Advertisements
KWBD

सूचना मिलते ही उतई पुलिस द्वारा तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। मौके पर एक व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम गजेन्द्र ठाकुर, उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11, ग्राम धौंराभाठा, थाना उतई, जिला दुर्ग बताया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक काले रंग की थैली में रखी 30 पौवा देशी मसाला शोले शराब (5.4 बल्क लीटर) कीमत लगभग 3,000, शराब बिक्री की नगदी 1201 तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 LH 9279 बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 371/2026, धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

उक्त कार्रवाई में थाना उतई के थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक श्रीराम पेन्ड्रो, आरक्षक राजीव दुबे एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

  • Related Posts

    ‘मन की बात’ देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान : मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित निरंजन धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी का श्रवण…

    और पढ़ें
    1 से 3 सितंबर तक मुक्ताकाशी मंच पर होगा भव्य आयोजन, पारंपरिक लोक वाद्ययंत्रों की प्रस्तुतियों के साथ दिखेगा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का रंग
    • August 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत और आधुनिक सुरों के अनूठे संगम को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘रंग तरंग’…

    और पढ़ें