भिलाई // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रधान सेवक के रूप में अपने कार्यकाल के 4,399 दिन पूर्ण कर लिए हैं। इस दौरान उन्होंने सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण को केंद्र में रखकर अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने बुनियादी ढांचे, डिजिटल क्रांति, आत्मनिर्भरता, सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ देश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।
इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “मोदी जी के 12 साल बेमिसाल” अभियान के अंतर्गत भाजपा जिला भिलाई कार्यालय में प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं देश की उपलब्धियों को प्रदर्शित करती विशेष विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन पद्मश्री ऊषा बारले जी के करकमलों से संपन्न हुआ। प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं, बुनियादी ढांचे के विकास, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हितैषी निर्णयों तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया।
इस अवसर पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविशंकर सिंह, विरेंद्र साहू, जिला प्रवक्ता विजय सिंह, प्रेमलाल साहू तथा जिला मीडिया सह प्रभारी सूरज जायसवाल सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन और जनसेवा का नया अध्याय लिखा है। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत अभियान, किसान सम्मान निधि, हर घर जल, डिजिटल इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।
उन्होंने कहा कि देश आज विश्व पटल पर नई पहचान बना रहा है। भारत आर्थिक, सामरिक और तकनीकी दृष्टि से निरंतर मजबूत हुआ है। वैश्विक मंचों पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह 12 वर्ष केवल सरकार के कार्यकाल का नहीं, बल्कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक हैं।
नवीन मार्कण्डेय ने बताया कि “मोदी जी के 12 साल बेमिसाल” अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। घर-घर संपर्क, जनसंवाद, प्रदर्शनी, संगोष्ठी और विभिन्न जनजागरण कार्यक्रमों के माध्यम से आम नागरिकों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का प्रत्येक निर्णय राष्ट्रहित और जनहित को ध्यान में रखकर लिया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकास के इस मॉडल पर अपना भरोसा निरंतर बनाए रखेगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, गोपाल कृष्ण वर्मा, जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल, सुषमा जेठानी, मंत्री विनोद सिंह, रश्मि सिंह, भारती साहू, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, कार्यालय प्रभारी योगेंद्र सिंह, कार्यालय सह प्रभारी राजेंद्र सिंह, वरिष्ठ नेता शंकर लाल देवांगन, विजय जायसवाल, कार्यालय मंत्री सचिन ताम्रकार, सोशल मीडिया प्रभारी रवि कश्यप, ज्ञानदास मानिकपुरी, दीप पटेल, आईटी सेल बॉबी चौहान, सुभाष शर्मा, मो. जाकिर हुसैन, अनिल सोनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, अमित पाहुजा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष तुलसीराम ध्रुव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष दिनेश देवांगन, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष खगेश केसरिया, घनश्याम साहू तथा डॉ. पी. के. वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






