तीजा-पोरा में सीएम भूपेश ने दी प्रदेश की माताओं और बहनों को बड़ी सौगात -देवेंद्र यादव

शेयर करें


अब हमारी माताएं-बहने आर्थिक स्वालंबन की तेजी से बढ़ाएंगी कदम

Advertisements
KWBD

भिलाई। प्रदेश की सबसे बड़ा पर्व तीजा-पोरा के अवसर पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की माताओं और बहनों को बड़ी सौंगात दी है। प्रदेश भर के महिला स्व सहायता समूहों का 12.77 करोड़ रूपए का ऋण माफ कर दिया है। सीएम भूपेश बघेल ने सोमवार को इसकी घोषणा भी की।

इस अवसर पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि माननीय सीएम भूपेश बघेल जी के इस फैसले से न केवल उन्हें हमारे प्रदेश की माताओं और बहनों को आर्थिक बोझ से मुक्ति मिलेगी, बल्कि समूह के काम को भी आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी। सरकार के इस फैसले से महिला समूह फिर से ऋण लेकर नवीन आर्थिक गतिविधियां शुरू कर सकें। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही महिला समूहों को प्रति वर्ष दिए जाने वाले ऋण के बजट में भी पांच गुना वृद्धि की घोषणा की है। आगे भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि सरकार का यह फैसला प्रदेश के इतिहास में एक नई आर्थिक स्वालंबन की क्रांति साबित होगी। इससे महिलाओं का हौसला बढ़ेगा और वे आर्थिक रूप से मजबूत और स्वालंबन की ओर पूरे विश्वासन के साथ आगे बढ़ेगी। जब हमारे प्रदेश की माताएं और बहने आर्थिक रूप से मजबूत होंगी तो हर घर हर परिवार समृद्धि की शिखर की ओर तेजी से आगे बढ़ेगा और इससे पूरे प्रदेश का विकास होगा। और यह सब संभव हो पाया है सीएम माननीय भूपेश बघेल जी की दूरदर्शिता से। महिला समूह का पुराने ऋणों को माफ़ कर दिया जाएगा तो वे स्वरोजगार के लिए नया ऋण प्राप्त कर सकेंगे। नए सिरे से आर्थिक गतिविधियाँ संचालित करने में काफी सहयोग मिलेगा।

  • Related Posts

    महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का पर्व है। जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी में बुधवार को इस पावन पर्व की यही…

    और पढ़ें
    पशु आहार संयंत्र से मिला रोजगार और नियमित आय
    • August 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) योजना के तहत बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड स्थित ग्राम अकलतरी की जय भारत महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *