नगरीय निकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन हेतु मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न एवं परिणाम घोषित

शेयर करें

रायपुर // छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार राज्य में चल रहे नगरीय निकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम/उप-निर्वाचन के अंतर्गत मतगणना संबंधित जिलों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ एवं परिणाम घोषित किये गए। आयोग से प्राप्त जानकारी अनुसार राज्य के नगरीय निकायों में अध्यक्ष के पांच पदों में से तीन (बम्हनीडीह, शिवनंदनपुर, सहसपुर लोहारा) में भाजपा तथा दो पदों (पलारी, घुमका) में कांग्रेस के प्रत्याशी तथा पार्षद के 71 पदों में से 39 पदों में भाजपा के, 30 पदों में कांग्रेस के तथा 2 पदों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुए है। यह उल्लेखनीय है कि त्रि-स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन गैर दलीय आधार पर तथा नगरीय निकायों के निर्वाचन दलीय आधार पर संपन्न हुए है।
रायपुर : नगरीय निकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन हेतु मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न एवं परिणाम घोषित

त्रि-स्तरीय पंचायतों के अंतर्गत दिनांक 01-06-2026 को वार्ड पंच के रिक्त 107 पदों पर, सरपंच के रिक्त 34 पदों पर तथा जनपद सदस्य के रिक्त 10 पदों पर सविरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ था, जिसके मतों की गणना मतदान पश्चात् स्थल पर ही की गई थी। मतगणना का सारणीकरण आज दिनांक 04-06-2026 को किया गया तथा विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

3-सभी स्थानों हेतु मतगणना पूरी होने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा आधिकारिक परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा सभी विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाणपत्र प्रदान किया गया.

4-आयोग द्वारा निर्वाचन परिणाम के घोषणा के साथ ही निर्वाचन क्षेत्र में प्रभावशील आदर्श आचरण संहिता प्रभाव शून्य घोषित करने हेतु आदेश जारी किया गया।

निर्वाचन परिणाम (पीडीएफ)

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    26 नवंबर को प्रदेशभर में मनाया जाएगा संविधान दिवस
    • November 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में छत्तीसगढ़ में 26 नवंबर 2026 को ‘संविधान दिवस’ समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके प्रभावी…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर हैं हमारे कंटेंट क्रिएटर्स : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल में आयोजित छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026 में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा…

    और पढ़ें